KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद।
थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का निर्वस्त्र शव उसके घर के अंदर खिड़की के फ्रेम से बंधा हुआ मिला था।
मंगलवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फंदा कसने से होना सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार शाम शव का अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं, बुधवार सुबह मृतक के भाई मुस्तकीम ने थाने पहुंचकर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत फंदा कसने से हुई है।
खेत में भैंस चरा रहे ग्रामीण पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
कंपिल, फर्रुखाबाद।
थाना क्षेत्र के गांव कारव में खेत पर भैंस चरा रहे एक ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महावीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह कटरी क्षेत्र में भैंस चराने गया था।
प्यास लगने पर जब वह पानी पीने गया, तभी खेत में मौजूद गांव इकलहरा के कुछ लोगों ने उसकी एक भैंस के पैर में हसिया मारकर घायल कर दिया और दूसरी भैंस को भगा दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने महावीर को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी उक्त लोगों ने उसकी एक भैंस को गायब कर दिया था।
घायल ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes