KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Picsart 26 04 16 06 05 07 398

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी माफियाओं पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र के न्यामतपुर ढिलाबली मार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान टीम ने नीम की अवैध लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को धर दबोचा। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना के आधार पर पहले से सतर्क वन विभाग की टीम ने जैसे ही संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका, जांच में बड़ा खुलासा हुआ। ट्रॉली में बड़ी मात्रा में नीम की लकड़ी भरी हुई थी। जब चालक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध कागज पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पूरी लकड़ी को कब्जे में ले लिया।
वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध कटान और परिवहन का है। लकड़ी की मात्रा का आकलन कराया जा रहा है, जिसके आधार पर दोषियों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि क्षेत्र में अवैध कटान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद लकड़ी माफियाओं में खलबली मच गई है। वन विभाग अब पूरे इलाके में निगरानी और चेकिंग अभियान और तेज करने की तैयारी में है।
— ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes