Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक पदों पर चयनित कुल 149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गरिमा का संचार हुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में—
106 ईसीसीई एजूकेटर,8 ब्लॉक/जिला परियोजना से जुड़े कार्मिक,14 तकनीकी अनुदेशक,तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए 21 कार्मिक शामिल हैं।इस प्रकार कुल 149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
जिलाधिकारी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा किसी भी समाज की मजबूत नींव होती है, इसलिए शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। कार्यक्रम का संचालन आकाश मिश्रा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट :- दीपक कुमार यादव ( फर्रुखाबाद )

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct