एक ही गांव के युवक तथा युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Picsart 22 11 24 13 35 06 129

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 नवंबर 20-22
अलग-अलग समय पर एक ही गांव की युवती एवं युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। अचेत अवस्था में परिजनों ने कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर से सटे एक गांव के निवासी युवक तथा युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। चर्चाओं के अनुसार युवक तथा युवती में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते किसी बात को लेकर आपस में मनमुटाव हो गया। मनमुटाव के बाद पहले युवती ने, इसके थोड़ी ही देर बाद युवक ने जहर खा लिया। पहले युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही थोड़ी ही देर के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे भी प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716

इनसेट:- विवाहिता ने गृह क्लेश से क्षुब्ध हो किया आत्महत्या का प्रयास
कायमगंज 24 नवंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नगला बिलोना निवासी आमोद कुमार की 32 वर्षीय पत्नी सरोज ने पति से हुए विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। आज सुबह गंभीर हालत में महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के समय तक जिंदगी मौत से जूझ रही विवाहित महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes