-
कार पेड़ से टकराई चालक सहित दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 नवंबर 20-22
अपनी बहन के घर आए अधेड़ एवं युवक कार दुर्घटना में घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों को भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज के गांव अमानाबाद निवासी धर्मेंद्र(30) पुत्र रामनाथ ,शिकोहाबाद में रहकर कपड़े का कारखाना चलाता है। धर्मेंद्र के साथ ही रमेश चंद्र(60) पुत्र पुत्तू लाल निवासी शिकोहाबाद धर्मेंद्र के साथ थे। ईको कार द्वारा धर्मेंद्र अपने बहनोई कायमगंज क्षेत्र के गांव टिलिया निवासी उपदेश यादव एवं कटरा रहमत खां निवासी हवलदार यादव के घर बीती शाम आए थे। आज सुबह कार द्वारा शिकोहाबाद जाने के लिए निकले थे।
रास्ते में कायमगंज -अलीगंज मार्ग पर स्थित ग्राम भौरुआ के पास उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस को कॉल की। मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनुराग तथा पायलट अर्पण शर्मा ने गाड़ी से घायलों को बाहर निकालते हुए एंबुलेंस द्वारा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है।
वहीं घटना की सूचना पुलिस एवं राहगीरों ने घायलों के परिजनों को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों में कटरा रहमत खां वाली धर्मेंद्र की बहन एवं एटा से रमेश चंद्र के रिश्तेदार कायमगंज अस्पताल पहुंच चुके थे। ईको कार असंतुलित होकर पुलिया के पास पेड़ में जा घुसी थी। इसी हादसे में यह दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
मथुरा जेल में रखा 581 किलो गांजा पुलिस ने कोर्ट में कहा, चूहे गांजा खा गए।
-
कायमगंज समाचार: गुरु तेग बहादुर मानवता एवं संपूर्ण राष्ट्र के थे बलिदानी संत
-
Kaimganj News: चिकित्सा शिविर आयोजित कर मरीजों को उपलब्ध कराई नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा
-
Kaimganj News: हैंड पाइप पर पानी भरने गए वृद्ध को पीटा ,अस्पताल पहुंचते ही हुई दर्दनाक मौत
-
Kaimganj News: अवैध देसी तमंचे सहित नामजद चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct