Kaimganj News: हैंड पाइप पर पानी भरने गए वृद्ध को पीटा ,अस्पताल पहुंचते ही हुई दर्दनाक मौत

Kaimganj News,

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 नवंबर 20 22

वृद्ध की निर्मम हत्या का मामला कोतवाली व कस्बा कायमगंज से सटे गांव पितौरा का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यहां के निवासी 50 वर्षीय जवाहर लाल दिवाकर पुत्र राजाराम फौजी शाम 9:00 बजे अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। घर में पानी की जरूरत होने पर पड़ोस में लगे सार्वजनिक हैंडपाइप से पानी लेने पहुंचे थे ।जहां मामूली सी बात पर इसी गांव के निवासी रामलड़ेते तथा उसके बेटे धर्मेंद्र ने वृद्ध को मारपीट का मरणासन्न कर दिया । गंभीर हालत में उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Picsart 22 11 24 12 38 37 969

गलत रजिस्टर में एंट्री को लेकर अस्पताल में चिकित्सक से नोकझोंक करते परिजन।

 

जहां से घायल को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया गया । किंतु लोहिया अस्पताल पहुंचते ही वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले कायमगंज सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी रजिस्टर पर घायल को दाखिल दिखाने की एंट्री में रजिस्टर पर आरटीए एक्सीडेंट लिख दिया गया। जिसे देखते ही साथ आए लोग भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा कांटा। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। जब वृद्ध को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाने के लिए लोग चल दिए ।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716

तब जाकर हंगामा शांत हुआ । उधर घटना की सूचना मिलते ही देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी करने का प्रयास किया। ग्रामीण इस बात को लेकर काफी नाराज दिखाई दे रहे थे ,की जब किसी ने भी एक्सीडेंट की बात कायमगंज अस्पताल में आकर कहीं तक नहीं, तो फिर रजिस्टर पर गलत इंट्री क्यों की गई। इस बात को लेकर एक बार फिर सवेरे अस्पताल पहुंचे लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा काटा। मृतक के बेटे अमित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। मृतक का शव लोहिया अस्पताल में रखा हुआ था। जहां लोग पोस्टमार्टम कराने की बात कह रहे थे।

इस दुनिया से जाने वाले दिवाकर अपने पीछे एक पुत्र तथा तीन बेटियों को छोड़कर चले गए ।जिससे शोकाकुल परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना की पूरे क्षेत्र में लोग निंदा कर रहे हैं । मृतक के घर पर लोगों की खासी भीड़ जमा है। आरोपी अपने घर पर ताला लगा कर फरार हो गया। आरोपी के घर की महिलाएं और बच्चे भी कहीं पास पड़ोस में ही अपने परिचितों के यहां जाकर छिप गये हैं।

वही घटना के संबंध ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शव अपने कब्जे में लेकर पंच नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes