KAIMGANJ NEWS पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे, 1.05 लाख नकद और मोबाइल बरामद; बाग के ट्यूबवेल पर बांटी गई थी लूट की रकम
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
मुनीम से दिनदहाड़े करीब आठ लाख रुपये की लूट के सनसनीखेज मामले में कायमगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब दो सप्ताह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में से 1 लाख 5 हजार 800 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था और शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे घर जाने की कोशिश के दौरान पुलिस की घेराबंदी में फंस गया।
मुनीम को बाइक से टक्कर मारकर छीना था रुपयों से भरा बैग
मामला 27 अगस्त की शाम करीब छह बजे का है। लालपुर रोड स्थित सत्यप्रकाश अग्रवाल के तंबाकू गोदाम के बाहर पृथ्वी दरवाजा निवासी मुनीम पंकज शर्मा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया और उसके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब आठ लाख रुपये बताए गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य सुराग जुटाए। पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई का असर यह रहा कि 28 अगस्त को ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 6 लाख 70 हजार रुपये नकद और हथियार बरामद किए गए थे। हालांकि इस दौरान यश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार यश से पूछताछ में लूट की रकम के बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यश ने बताया कि वारदात के अगले दिन सभी आरोपी ममापुर के पास आम के बाग में स्थित ट्यूबवेल पर एकत्र हुए थे। वहीं लूट की पूरी रकम का बंटवारा किया गया था। पुलिस के अनुसार यश के हिस्से में 1 लाख 30 हजार रुपये आए थे। इसमें से 1 लाख 5 हजार 800 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में सामने आया कि बॉबी, मिथुन और उत्तम को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, विकास को एक लाख रुपये, जबकि अभय और राजकुमार को 60-60 हजार रुपये दिए गए थे।
पूछताछ में यश ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपियों ने मिलकर सत्यप्रकाश अग्रवाल के मुनीम की रेकी की थी। मुनीम के रुपयों लेकर आने-जाने की जानकारी जुटाने के बाद 27 अगस्त को उसे बाइक से टक्कर मारकर गिराया गया और रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। अगले ही दिन छह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, लेकिन यश लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा। छह साथियों की गिरफ्तारी के बाद यश ने पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर शरण ली। करीब दो सप्ताह तक फरारी काटने के बाद 11 सितंबर की रात वह अंधेरे का फायदा उठाकर अपने घर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
एसडीएम अभिषेक वर्मा और सीओ अजय वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी से पूछताछ में लूट की घटना से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी यश के खिलाफ कायमगंज कोतवाली में पहले से भी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
इन पुलिसकर्मियों ने कसा शिकंजा
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी मुकेश बघेल, आरक्षी विजय कुमार, सचिन कुमार और अविनाश शामिल रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 8 लाख की लूट में दो सप्ताह से फरार 25 हजार का इनामी यश दबोचा
KAIMGANJ NEWS पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे, 1.05 लाख नकद और मोबाइल बरामद; बाग[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस
KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हापुड़ जा रहा अधेड़ 4 दिन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
KAIMGANJ NEWS रास्ते में पत्नी और भतीजे से हुई थी आखिरी बात, उसके बाद से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: शमशाबाद के तराई इलाकों में घुसा सैलाब, टापू बने दर्जनों गांव; सड़कों पर बही डेढ़ फीट तेज धार
Farrukhabad news खेत-खलिहान जलमग्न, तैयार सब्जियों की फसलें बर्बाद; जान जोखिम में डालकर निकल रहे[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi news मुफ्त विदेश यात्रा, लग्जरी तोहफे और महंगी दवाएं: क्या टूटेगा फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों का ‘अपवित्र गठजोड़’?
Delhi news सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; केंद्र सरकार बनाएगी 3 सदस्यीय पैनल, शिकंजे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep