Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे; प्रशासन मौके पर मुस्तैद
शमशाबाद (फर्रुखाबाद)
गंगा के बढ़ते रौद्र रूप ने शमशाबाद ब्लॉक के तराई इलाकों में हाहाकार मचा दिया है। ग्राम पंचायत सुल्तानगंज खरेंटा में बाढ़ ने ऐसा तांडव दिखाया कि गांव से बाहर निकलने वाली लाइफलाइन ही कटने की कगार पर पहुंच गई है। कैरी नगला–दादूपुर मार्ग पर इस समय करीब डेढ़ फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। धार इतनी तेज है कि जरा सी चूक सीधे बड़े हादसे को दावत दे सकती है। लोग जान हथेली पर रखकर पानी चीरते हुए निकलने को मजबूर हैं।
चारों तरफ पानी का घेरा, टापू बने मजरे
सुल्तानगंज खरेंटा के मजरा दादूपुर, केरी नगला, खुदागंज, गंगागंज और फतेहपुर नगला गढ़ी पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। दूर-दूर तक सिर्फ पानी की सफेद चादर नजर आ रही है। पानी अब गांव के मुहाने लांघकर किनारे बने आशियानों के दरवाजों तक जा टकराया है। इसके अलावा कासिमपुर तराई और बल्लू बेहटा गांव पानी के भंवर में घिरकर टापू में तब्दील हो गए हैं। नियामतपुर भुक्सी में खेतों में लबालब पानी भरने से अन्नदाताओं की मेहनत डूब गई है; हरी सब्जियों की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं।
प्रशासन अलर्ट मोड पर, राजस्व टीम ने डाला डेरा
हालात की गंभीरता को देखते हुए कायमगंज तहसील प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। एसडीएम कायमगंज के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व टीमें मौके पर डटी हुई हैं। सुल्तानगंज खरेंटा के लेखपाल हर्षित अग्निहोत्री ने बताया:
“गांवों के चारों तरफ भारी जलभराव है और मुख्य रास्तों पर तेज धार बह रही है। पानी घरों की चौखट तक पहुंच चुका है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।”
बढ़ते जलस्तर और रास्ते बंद होने के बाद भी ग्रामीणों का हौसला पस्त नहीं हुआ है। विकराल होती आपदा के बीच ग्रामीण एकजुट होकर हालात से लोहा ले रहे हैं, वहीं प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है।
शमशाबाद से महेश वर्मा की रिपोर्ट


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात
Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]
Nov