KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

IMG 20260913 175041

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति ने कसी कमर

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बा कायमगंज में ऐतिहासिक और पारंपरिक श्री रामलीला महोत्सव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को श्री रामलीला समिति की एक बेहद अहम बैठक वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्र प्रकाश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में समिति के कर्ता-धर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने मंथन कर आगामी कार्यक्रमों का पूरा खाका खींच दिया। इस बार का रामलीला महोत्सव अभूतपूर्व और भव्य बनाने का संकल्प दोहराया गया है।

​उत्सव का पूरा शेड्यूल जारी

महोत्सव का आगाज आगामी 6 अक्टूबर 2026 को विधिवत श्री गणेश पूजन के साथ होगा। नगर की शान मानी जाने वाली भव्य ‘श्री राम बारात भ्रमण’ का आयोजन 12 अक्टूबर को तय किया गया है, जिसके स्वागत के लिए अभी से नगरवासी पलक-पावड़े बिछाने लगे हैं। वहीं, 20 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘दशहरा’ पर्व मनाया जाएगा और 21 अक्टूबर को भावुक कर देने वाले ‘भरत मिलाप एवं श्रीराम राजगद्दी’ का आयोजन प्रस्तावित है।

​सत्य प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष, मनोज कौशल को महामंत्री की कमान

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कार्यक्रमों को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया:

  • ​संरक्षक मंडल: कायमगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, वीरेन्द्र राठौर, डॉ. विकास शर्मा, कालीचरन राठौर, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान एवं डॉ. प्रमोद गुप्ता।
  • ​अध्यक्ष: सत्य प्रकाश अग्रवाल।
  • ​उपाध्यक्ष: सतीश चन्द्र अग्रवाल, शम्भू दयाल कौशल, सतीशचन्द्र अग्रवाल (R+V), प्रहलाद नारायण अग्रवाल तथा कृष्ण मुरारी रस्तोगी।
  • ​महामंत्री: मनोज कुमार कौशल।
  • ​मंत्री: पवन गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल (मुन्ना), पीयूष अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, राजन गुप्ता, रविन्द्र अग्रवाल (RH), राघव अग्रवाल (इंटरनेशनल) एवं अमित सेठ।
  • ​कोषाध्यक्ष: संजय बंसल एवं नीरज अग्रवाल।
  • ​मुख्य प्रबन्धक: संजीव अग्रवाल, पीयूष गंगवार तथा प्रतीक कौशल।
  • ​प्रबन्धक: अनिल कुमार अग्रवाल, अरविन्द माहेश्वरी, अरविन्द अग्रवाल, डॉ. संतोष गौड़, संजीव गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता (एडवोकेट), संजय गुप्ता, संजीव रस्तोगी, सुधीर रस्तोगी, हनी अग्रवाल, जगदीश चन्द्र कौशल, सुधाकर दुबे, सुखदेव दुबे, संजीव शाक्य, प्रमोद भारद्वाज, अवधेश अग्रवाल, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश अग्निहोत्री (एडीओ), मनोज गुप्ता (नफीरी), सोनू गंगवार, ब्रजेश कौशल, सोनू गुप्ता, सूरज पाल यादव, मनोज गंगवार एवं संजीव अग्रवाल (बब्बल)।

​कौमी एकता और जनसहभागिता की अनूठी मिसाल

आयोजन को विशाल रूप देने के लिए क्षेत्रीय विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार तथा पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल को ‘मुख्य सहयोगी’ बनाया गया है। वहीं लक्ष्मी नारायण अग्रवाल और आशुतोष अग्रवाल सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।

​महोत्सव की सबसे खूबसूरत तस्वीर समिति के ‘विशेष सहयोगियों’ के चयन में दिखी, जहां आमिर खाँ, रजनेश गुप्ता, वीरेश शाक्य, सत्यवीर गुप्ता, शफीक खाँ और उमेश शाक्य को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने नगरवासियों से पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ ऐतिहासिक आयोजन में शिरकत करने की अपील की।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes