KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

Picsart 26 09 14 10 30 46 692

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न

  • बचाने पहुंचे परिजनों को भी दी जान से मारने की धमकी, गांव में भारी दहशत
  • तहरीर मिलते ही एक्शन में पुलिस, घायल सीएचसी में भर्ती

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने बीच रास्ते एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी, डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर युवक को लहूलुहान कर दिया गया। सिर पर गंभीर चोटें आने से पीड़ित मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।ग्राम रूटौल निवासी डिम्पल पुत्र राजू सोमवार की सुबह अपने घर से कायमगंज बाजार के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दबंग विरजू पुत्र जयसिंह, जयसिंह पुत्र दफेदार, करन, अर्जुन (पुत्रगण करन) और मजून पुत्र ओमकार ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बिना किसी कारण के उसे गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब डिम्पल ने इस बदसलूकी का विरोध किया, तो हमलावर आपा खो बैठे और ईंट व लाठी-डंडों से उस पर टूट पड़े। हमलावरों ने बेरहमी से उसके सिर को निशाना बनाया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित के परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, तो दबंगों के तेवर और तल्ख हो गए। परिजनों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की खुली धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पीड़ित परिवार खौफ के साए में है।

अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

लहूलुहान हालत में पीड़ित को तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसका इलाज और डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 8 लाख की लूट में दो सप्ताह से फरार 25 हजार का इनामी यश दबोचा

KAIMGANJ NEWS पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे, 1.05 लाख नकद और मोबाइल बरामद; बाग[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस

KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: शमशाबाद के तराई इलाकों में घुसा सैलाब, टापू बने दर्जनों गांव; सड़कों पर बही डेढ़ फीट तेज धार

​Farrukhabad news खेत-खलिहान जलमग्न, तैयार सब्जियों की फसलें बर्बाद; जान जोखिम में डालकर निकल रहे[...]

DELHI NEWS

Delhi news मुफ्त विदेश यात्रा, लग्जरी तोहफे और महंगी दवाएं: क्या टूटेगा फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों का ‘अपवित्र गठजोड़’?

Delhi news सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; केंद्र सरकार बनाएगी 3 सदस्यीय पैनल, शिकंजे[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes