KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस

Picsart 26 09 12 20 43 19 241

KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी की पायल और ₹3000 की नकदी; बीच बाजार मची अफरा-तफरी

कायमगंज: अलीगंज मार्ग स्थित केसर खां के अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फल खरीदने रुकी एक महिला ने बीच सड़क पर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। महिला का सीधा आरोप था कि ठेले से केला खरीदते ही उसका कीमती पर्स फल विक्रेता ने पार कर दिया। चीख-पुकार और तमाशे के बीच देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर सायरन बजाते हुए पहुंची और ठेले वाले को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

मैनपुरी जनपद के थाना घिरौर अंतर्गत ग्राम बमरोली निवासी नेत्रपाल की पत्नी रीता अपनी 7 वर्षीय बेटी मनु के साथ बस से अलीगंज मार्ग पर स्थित केसर खां के अड्डे पर उतरी थीं। रीता के मुताबिक, उन्हें रिश्तेदारी में मौसी की सास के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए गांव पैथान जाना था। सफर में आगे बढ़ने से पहले उन्होंने अड्डे के पास ही ठेला लगाकर केला बेच रहे एक दुकानदार से फल खरीदे।

फल लेकर वह चंद कदम ही आगे बढ़ी थीं कि अचानक उनका हाथ बैग पर गया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई—हाथ से पर्स नदारद था!हड़बड़ाई महिला फौरन उल्टे पांव दौड़ते हुए वापस ठेले पर पहुंची और दुकानदार से पर्स के बारे में पूछताछ की। फल विक्रेता ने पर्स होने की बात से साफ इनकार कर दिया। बस फिर क्या था, महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने दुकानदार पर ही पर्स दबाने का सीधा आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। सड़क पर महिला की तीखी आवाज़ और नोकझोंक सुनकर राहगीरों का मजमा लग गया और यातायात तक प्रभावित होने लगा। आंखों में आंसू लिए पीड़िता रीता ने बताया कि वह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, इसलिए पर्स में नकदी के अलावा जेवरात भी थे। पर्स में करीब 3 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी सोने के टॉप्स रखे हुए थे। महिला का आरोप था कि खरीदारी के दौरान फल विक्रेता ने ही चालाकी से उसका पर्स रख लिया।

डायल 112 ने फल विक्रेता को गाड़ी में बैठाया, कोतवाली में पूछताछ जारी

सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामे की खबर मिलते ही पीआरवी (डायल 112) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित महिला को शांत कराने का प्रयास किया और हालात को भांपते हुए केला विक्रेता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस अब मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और ठेले के इर्द-गिर्द जांच पड़ताल कर रही है ताकि साफ हो सके कि पर्स वाकई दुकानदार ने उठाया है या हड़बड़ी में कहीं रास्ते में गिरा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस

KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: शमशाबाद के तराई इलाकों में घुसा सैलाब, टापू बने दर्जनों गांव; सड़कों पर बही डेढ़ फीट तेज धार

​Farrukhabad news खेत-खलिहान जलमग्न, तैयार सब्जियों की फसलें बर्बाद; जान जोखिम में डालकर निकल रहे[...]

DELHI NEWS

Delhi news मुफ्त विदेश यात्रा, लग्जरी तोहफे और महंगी दवाएं: क्या टूटेगा फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों का ‘अपवित्र गठजोड़’?

Delhi news सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; केंद्र सरकार बनाएगी 3 सदस्यीय पैनल, शिकंजे[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes