KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

Picsart 26 09 12 17 47 28 180 1

KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़ चेकिंग से दुकानदारों के छूटे पसीने

​कायमगंज/फर्रुखाबाद: अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के कड़े रुख के बाद जिले का आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के सीधे पर्यवेक्षण में जिलेभर में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को कायमगंज क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने ऐसी धमक दी कि मिलावटखोरों और अवैध शराब कारोबारियों के होश उड़ गए।

​श्यामनगर के बीहड़ों में दबिश, 200 किलो लहन मौके पर नष्ट

अभियान की कमान संभालते हुए आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-2) सुधांशु चौधरी, क्षेत्राधिकारी (सीओ) कायमगंज अजय वर्मा और भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध माने जाने वाले ग्राम श्यामनगर के जंगलों और बीहड़ी इलाकों में अचानक आ धमके। भारी पुलिस बल को देख अवैध शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि झाड़ियों में छिपाकर रखी गई करीब 200 किलोग्राम लहन को आबकारी टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

​ठेकों पर एसडीएम की औचक छापेमारी, बारकोड से लेकर स्टॉक तक खंगाला

जंगलों में कच्ची शराब के अड्डों को ध्वस्त करने के बाद प्रशासनिक टीम का रुख बाजार में संचालित शराब की वैध दुकानों की ओर हुआ। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कायमगंज अभिषेक वर्मा और आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने टीपी नगर चौराहा, घसिया चिलौली, कादर दादपुर सराय, कटिया फाटक, कम्पिल स्थित देशी शराब की दुकानों के साथ-साथ कम्पिल कंपोजिट शॉप और टीपी नगर की मॉडल शॉप पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

​अधिकारियों के अचानक दुकानों पर पहुंचने से अनुज्ञापियों और सेल्समैनों में खलबली मच गई। जांच टीम ने एक-एक बिंदु की बारीकी से पड़ताल की:

  • ​स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन कर दुकानों में रखी पेटियों और बोतलों का मिलान किया गया।
  • ​पीओएस (POS) मशीन से ही हर बिक्री दर्ज करने और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी गई।
  • ​दुकानों और कैंटीनों में लगे सीसीटीवी कैमरों के एंगल, रिकॉर्डिंग बैकअप और कार्यप्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया गया।
  • ​देशी शराब दुकानों से सटी कैंटीनों की सघन तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग, अवैध मिलावट या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश न रहे।

​लापरवाही मिली तो सीधे रद्द होंगे लाइसेंस

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शासन की मंशानुरूप राजस्व में सेंध लगाने या नियमों की अनदेखी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ओवररेटिंग और स्टॉक में हेराफेरी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और अवैध परिवहन के खिलाफ यह हंटर आगे भी इसी तरह लगातार चलता रहेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला

KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!

KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय गौरव की मौत, पांच माह पहले ही दुल्हन बनकर आई थी काजल

KAIMGANJ NEWS –ननिहाल से लौटते समय पपड़ी गांव के पास हुआ भीषण हादसा, पत्नी और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

KAIMGANJ NEWS –लुधैया पावर हाउस के पास हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार के इकलौते कमाने वाले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil

KAIMGANJ NEWS कम्पिल में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS –चमन नगरिया गांव की घटना से मचा हड़कंप, परिजन गंभीर हालत में सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने कार्मिकों को दिया सटीक आंकड़ों का मंत्र

Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर खाद्य विभाग का शिकंजा, राधे स्वीट्स पर छापा!

KAIMGANJ NEWS –पृथ्वी दरवाजा स्थित दुकान से कलाकंद का नमूना भरा, लाइसेंस की हुई जांच;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर DGGI टीम पहुंचने की चर्चा, कारोबारियों में मची हलचल

KAIMGANJ NEWS –दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने खंगाले दस्तावेज! पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes