KAIMGANJ NEWS रास्ते में पत्नी और भतीजे से हुई थी आखिरी बात, उसके बाद से बंद आ रहा मोबाइल; सुराग न मिलने से अनहोनी की आशंका
कायमगंज (फर्रुखाबाद) | संवाददाता मुनेश श्रीवास्तव
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला एक 55 वर्षीय अधेड़ पिछले चार दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

हापुड़ जाने के लिए घर से निकला था अधेड़
ग्राम पंचायत अहमदगंज के मजरा हरियलपुर निवासी कृष्णपाल (55 वर्ष) पुत्र दुर्गाई 9 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर से हापुड़ स्थित अपने भानजे के दामाद को देखने के लिए निकले थे। सफर के दौरान शाम करीब 7:00 बजे उनकी फोन पर अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी से बातचीत हुई थी। इसके कुछ देर बाद उनकी भतीजे कौशल किशोर से भी बात हुई और उन्होंने सकुशल आगे बढ़ने की जानकारी दी।
फोन स्विच ऑफ, थम गई परिजनों की सांसें
भतीजे से हुई उस बातचीत के बाद से कृष्णपाल से दोबारा कोई संपर्क नहीं हो सका। कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल फोन अचानक स्विच ऑफ हो गया। लगातार प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं लगा और वह रिश्तेदारी में भी नहीं पहुंचे, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिछले चार दिनों से उनका फोन लगातार बंद आ रहा है और उनका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।
रिश्तेदारियों से लेकर अन्य जनपदों तक तलाश जारी
लापता कृष्णपाल की तलाश में परिजन दिन-रात एक किए हुए हैं। परिवार के लोग आसपास के क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों के अलावा अन्य संभावित जनपदों और रिश्तेदारियों में खाक छान रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तहरीर के बाद भी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल
परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कायमगंज पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने और तलाश की गुहार लगाई थी। परिजनों का खुला आरोप है कि शिकायत दर्ज कराए कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही अब तक मोबाइल की कॉल डिटेल या लोकेशन ट्रेस करने जैसी कोई ठोस कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस बेरुखी से परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।




FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात
Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]
Nov