Farrukhabad news फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: शमशाबाद के तराई इलाकों में घुसा सैलाब, टापू बने दर्जनों गांव; सड़कों पर बही डेढ़ फीट तेज धार

Picsart 26 09 12 14 29 59 707

​Farrukhabad news खेत-खलिहान जलमग्न, तैयार सब्जियों की फसलें बर्बाद; जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण, ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद राजस्व टीम

शमशाबाद (फर्रुखाबाद)।

पहाड़ों और मैदानी इलाकों से आ रहे पानी ने फर्रुखाबाद के तराई क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया है। शमशाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में उफनती बाढ़ का पानी काल बनकर दाखिल हो चुका है। खेत, खलिहान और संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। आलम यह है कि सुल्तानगंज खरेंटा, बल्लू बेहटा और कासिमपुर तराई जैसी पंचायतें इस समय चारों तरफ से पानी के घेरे में हैं और हालात बेहद विकराल रूप लेते जा रहे हैं।

सड़कों पर डेढ़ फीट का तेज बहाव, टापू बने आधा दर्जन मजरे

सुल्तानगंज खरेंटा के मजरा दादूपुर, केरी नगला, खुदागंज, गंगागंज और फतेहपुर नगला गढ़ी पूरी तरह से पानी के टापू में तब्दील हो चुके हैं। सबसे खतरनाक स्थिति केरी नगला-दादूपुर मार्ग की है, जहां पक्की सड़क पर करीब डेढ़ फीट पानी की तेज धार बह रही है। पानी का बहाव इतना तेज है कि जरा सी चूक सीधे गहरे पानी में धकेल सकती है। इसके बावजूद मजबूरी और हिम्मत के सहारे ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर इस तेज धार को पार करने को विवश हैं।

Picsart 26 09 12 14 28 51 161
घरों के पास पहुंचा बाढ़ का पानी

किसानों की कमर टूटी, खेतों में डूबी मेहनत

बाढ़ की इस मार ने अन्नदाता की कमर पूरी तरह तोड़ दी है। नियामतपुर भुक्सी और आसपास के इलाकों में खेतों में कई-कई फीट पानी भर जाने से तोरई, लौकी, कद्दू और मिर्च जैसी मौसमी सब्जियों की लहलहाती फसलें जलमग्न होकर सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों की महीनों की गाढ़ी कमाई और लागत पानी में समा चुकी है। कासिमपुर तराई और बल्लू बेहटा में भी चारों तरफ पानी का खौफनाक मंजर पसरा है, लेकिन आपदा की इस घड़ी में भी ग्रामीण सीना ताने कुदरत की मार से मोर्चा ले रहे हैं।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

घरों की देहरी तक पहुंचा पानी, सहमे ग्रामीण

सुल्तानगंज खरेंटा के लेखपाल हर्षित अग्निहोत्री ने ग्राउंड जीरो से बताया कि हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। पानी गांवों के बाहरी हिस्से में बने घरों की चौखट तक दस्तक दे चुका है। सड़कों पर तेज धार बह रही है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। लेखपाल के मुताबिक, राजस्व टीम स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और लगातार जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रही है।

एसडीएम कायमगंज के निर्देश पर अलर्ट मोड में प्रशासन

हालात की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कायमगंज ने मोर्चा संभाल लिया है। उनके कड़े निर्देशों के बाद राजस्व विभाग की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव और राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी हैं। प्रशासन का दावा है कि पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी और किसी भी ग्रामीण को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं, लगातार बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीण रातों को जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: शमशाबाद के तराई इलाकों में घुसा सैलाब, टापू बने दर्जनों गांव; सड़कों पर बही डेढ़ फीट तेज धार

​Farrukhabad news खेत-खलिहान जलमग्न, तैयार सब्जियों की फसलें बर्बाद; जान जोखिम में डालकर निकल रहे[...]

DELHI NEWS

Delhi news मुफ्त विदेश यात्रा, लग्जरी तोहफे और महंगी दवाएं: क्या टूटेगा फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों का ‘अपवित्र गठजोड़’?

Delhi news सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; केंद्र सरकार बनाएगी 3 सदस्यीय पैनल, शिकंजे[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes