KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय कृषक एसोसिएशन की एक बैठक आज जवाहरगंज सब्जी मंडी स्थित किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई । बैठक में वक्ताओं ने नगर में खाद्य पदार्थो में मिलावटखोरी, बढ़ते अतिक्रमण और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर शासन व प्रशासन पर तीखे प्रश्न कर शीघ्र निराकरण की मॉग की है ।
किसान नेताओं ने कहा कि नगर में खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, नगर पालिका प्रशासन से फुटपाथों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की भी मांग उठाई, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो।
ग्राम पंचायत लोधीपुर के मजरा मनिकपुर की बदहाली पर चर्चा करते हुए नेताओं ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन तो डाल दी गई है, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव की पाठशाला 50 वर्ष पुरानी और जर्जर है। यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही शिक्षकों की लेटलतीफी पर भी सवाल उठाए गए। गांव में वर्ष 2010 में डाली गई बिजली लाइन अब जर्जर हो चुकी है। आए दिन तार टूटने से बड़ी अनहोनी का डर बना रहता है। एसोसिएशन ने ब्लॉक के अंतर्गत संचालित मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों के शोषण का मुद्दा भी उठाया। नेताओं का आरोप है कि शिक्षकों को उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ऐसे स्कूलों की जांच कर मान्यता रद्द करने की मांग की।इस संबंध में किसान नेताओं ने उप जिलाधिकारी को एक मांग पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है। बैठक में रामवीर जाटव, रामलाल गुप्ता, प्रताप सिंह गंगवार, मंजेश यादव, बिंदु सिंह गंगवार सहित अन्य किसान नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान



LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस से टकराव के बाद CM से मिलने की मांग
Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय!”: कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस[...]
Apr
UTTAR PRADESH LUCKNOW NEWS
Uttar Pradesh news 123 पुलिस निरीक्षकों को मिला सीओ पद पर प्रमोशन, चार अधिकारी बने रिटायरमेंट के दिन ही डिप्टी एसपी
Uttar Pradesh news लखनऊ / उ॰ प्र॰ उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर[...]
Apr
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद
Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज
KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!
KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी
Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]
Mar