Uttar Pradesh news 123 पुलिस निरीक्षकों को मिला सीओ पद पर प्रमोशन, चार अधिकारी बने रिटायरमेंट के दिन ही डिप्टी एसपी

IMG 20260402 WA0436

Uttar Pradesh news लखनऊ / उ॰ प्र॰
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति का निर्णय लिया गया है। वर्ष 1998 बैच के कुल 123 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डिप्टी एसपी (सीओ) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह फैसला 24 मार्च को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में लिया गया था, जिसके बाद 31 मार्च को औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में नागरिक पुलिस के 109 निरीक्षक शामिल हैं, जबकि शेष 14 अधिकारी प्रतिसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर तथा ट्रैफिक शाखा से संबंधित हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित इस प्रमोशन से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
हालांकि, इस पदोन्नति सूची की एक विशेष बात ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। चार निरीक्षक—कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पायल, देवी चरण और सुशील कुमार—को जिस दिन डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नत किया गया, उसी दिन वे सेवानिवृत्त भी हो गए। इस कारण वे नए पद पर कार्यभार संभालने का अवसर नहीं प्राप्त कर सके।
सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों को इतना समय भी नहीं मिला कि वे नई वर्दी तक तैयार करवा पाते। एक ओर जहां यह पदोन्नति उनके लंबे सेवाकाल के सम्मान के रूप में देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर यह स्थिति प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी की ओर भी संकेत करती है।
इस निर्णय के बाद जहां एक तरफ विभाग में खुशी का माहौल है, वहीं अंतिम समय में मिली पदोन्नति ने कार्यप्रणाली और समयबद्धता को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट :- द एंड टाइम्स न्यूज (लखनऊ )

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान

Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!

KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!

KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes