KAIMGANJ NEWS कॉमन क्रेट नस्ल का छः फीट लम्बा जहरीला सांप मिला रसोई घर में मचा हड़कंप, पकड़कर जंगल में छोड़ा

IMG 20260206 WA0308

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
अचानक रसोई घर में जहरीला सांप दिखाई देते ही परिवार की महिलाएँ घबराकर शोर मचाने लगी । सावधानी से किसी तरह सर्प को पकड़कर सुरक्षित ढंग से जंगल में छोडा गया ।गनीमत रही कि समय रहते सांप को देख लिया गया, जिससे कोई अनहोनी नहीं हो सकी ।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सधबाड़ा निवासी अनूप गर्ग के घर की महिलाएं शुक्रवार को रसोई में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर वहां मौजूद एक सर्प पर पड़ी। महिलाओं के शोर मचाने पर परिवार के पुरुष और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। रसोई में सांप होने की खबर से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और देखने वालों की भारी भीड़ जुट गई। जानकार लोगों और पड़ोसियों ने साहस का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को एक बडे से डिब्बे में बंद किया गया और आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद ही परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने बताया यह करीब 6 फुट से अधिक लंबा सांप है। जानकारों का कहना है यह सांप कॉमन क्रेट है। यह विषैला होता है। इस नस्ल के सर्प सर्दी और बरसात के दिनों में काफी सक्रिय रहते हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes