KAIMGANJ NEWS — जुगाड़ गाड़ी से गिरते ही ट्रैक्टर के पहिए से कुचल गया युवक, परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज / फर्रुखाबाद, 25 मार्च 2026
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव प्रेम नगर मजरा घसिया चिलौली में मंगलवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। महज 28 वर्षीय युवक राजेश पुत्र हरपाल कोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश गांव के ही अजयपाल की बाइक से जुड़ी जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर अपने पिता हरपाल और अन्य चार लोगों के साथ कंपिल की ओर से वापस लौट रहे थे। जुगाड़ गाड़ी को अजयपाल चला रहा था। जैसे ही जुगाड़ वाहन गांव के मोड़ के पास पहुंचा, चालक ने तेज रफ्तार में वाहन को गांव की ओर मोड़ दिया। अचानक झटका लगने से पीछे बैठे राजेश संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। सड़क पर गिरने के बाद राजेश संभल भी नहीं पाए थे कि ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने युवक को बचाने की पूरी कोशिश की थी और ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतार दिया था, जिससे उसका एक पहिया भी धंस गया। राजेश की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां सुखदेवी और पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चों की आंखों में अपने पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा है। राजेश अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था और अपने पीछे 8 वर्षीय रोहन, 6 वर्षीय कार्तिक और 4 वर्षीय बेटे आरब को छोड़ मौत की नींद सो गया ।
घर का इकलौता सहारा छिन जाने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं मां की ममता और पत्नी का सहारा हमेशा के लिए छिन गया। गांव में हर आंख नम है और हर दिल इस दर्दनाक हादसे से दहल उठा है।अब इस घर में सिर्फ शेष हैं यादें , सिसकियां हैं और वो आंसू हैं जो थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दर्दनाक सड़क हादसा: 28 वर्षीय युवक की मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
KAIMGANJ NEWS — जुगाड़ गाड़ी से गिरते ही ट्रैक्टर के पहिए से कुचल गया युवक,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बिना कागजों के फर्राटा भर रही थी ‘तंबाकू तम्बाकू लदी पिकअप मंडी सचिव की छापा मार कार्यवाही से हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –अटैना मार्ग पर घेराबंदी कर दबोची तंबाकू लदी पिकअप; टैक्स चोरी के बड़े[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक चढ़ा 132 केवी हाईटेंशन पोल पर, गांव में मचा हड़कंप
Farrukhabad news जहानगंज /फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में उस[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, दो की मौत, दो घायल
Uttar Pradesh news वाराणसी / उत्तर प्रदेश: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा गांव[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में पुलिस पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप, एडीजी से की गई शिकायत
Farrukhabad news मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कामचोर अफसरों पर SDM का ‘हंटर’, समाधान दिवस में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS 46 में से सिर्फ 4 का निपटारा; घर में घुसकर लूट और बिजली[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil
KAIMGANJ NEWS खेत में ‘खूनी’ रंजिश: सरसों काटने पर मचा तांडव, लाठियां तानकर दी जान से मारने की धमकी
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।अन्नदाता के पसीने से सींची गई फसल पर अब अपनों की ही बुरी नजर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अन्नदाता के नाम पर बड़ा घोटाला: फर्जी ट्रेडिंग फर्म के जरिए जालसाजों ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब[...]
Mar