Farrukhabad news जहानगंज /फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर 132 केवीए हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों व आसपास के गांवों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के मायके चले जाने से बेहद आहत और मानसिक तनाव में था। गुस्से और निराशा में वह गांव के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के पोल पर जा चढ़ा। पोल पर चढ़ने के बाद उसने नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया।
मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक का कहना था कि वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन वहां उसके ससुराल वालों ने पत्नी को उसके साथ भेजने से मना कर दिया और उसे अपमानित कर वापस लौटा दिया।
युवक बार-बार यही कहता रहा कि “जब तक मेरी पत्नी मायके से वापस नहीं आएगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।” उसकी इस जिद से परिजन और ग्रामीण परेशान हो उठे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। टीम द्वारा उसे लगातार समझाया जा रहा था, लेकिन युवक अपनी मांग (जिद )पर अड़ा हुआ था।
घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीण युवक को समझाते रहे कि उसकी ससुराल में सूचना भेज दी गई है और उसकी पत्नी जल्द ही वापस आ जाएगी, इसलिए वह नीचे उतर आए। बावजूद इसके, समाचार लिखे जाने तक युवक पोल से उतरने को तैयार नहीं हुआ था।
इस पूरे घटनाक्रम ने गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा जैसा माहौल बना दिया, जहां एक ओर परिजन चिंता में डूबे रहे, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर तमाशबीन बनी रही। पुलिस व दमकल विभाग की टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव ( फर्रु० )

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct