KAIMGANJ NEWS सत्ता की हनक में युवक की पिटाई: विधायक पति पर मिले सरकारी सुरक्षा गार्ड व अन्य लोगों से ट्रैक्टर चालक को पिटवाने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Picsart 26 03 15 16 18 37 849

KAIMGANJ NEWS -सूत मिल के मलवे के ठेके और उससे होने वाली आमदनी के विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित को पहले थाने से भगाया गया, वीडियो वायरल होने पर कराया गया मेडिकल
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र स्थित सहकारी सूत मिल परिसर में सत्ता के दुरुपयोग और दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहां अपना दल (एस) की क्षेत्रीय विधायक डा. सुरभि के पति व प्रतिनिधि डा. अजीत कुमार गंगावार पर एक गरीब ट्रैक्टर चालक युवक को अपने साथ आए लोगों और सुरक्षा गार्ड से पिटवाने का गंभीर आरोप लगा है।

इस वीडियो की पुष्टि द एंड टाइम्स न्यूज नहीं करता कि यह वीडियो कब का है।

घटना से जुड़े वीडियो का एक हिस्सा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सूत मिल परिसर से निकलने वाले मलवे को जरूरतमंदों द्वारा खाली जगहों पर भराव के लिए पैसे देकर डलवाया जाता है। इसी मलवे से होने वाली आमदनी को लेकर विवाद की स्थिति बनती रहती है। आरोप है कि इसी को लेकर यह पूरा विवाद हुआ। पीड़ित युवक अखिलेश कश्यप के पिता किशनलाल कश्यप, निवासी ग्राम पुरौरी थाना कम्पिल, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 मार्च को करीब शाम 4 बजे विधायक प्रतिनिधि डा. अजीत कुमार गंगावार दो गाड़ियों से अपने सरकारी सुरक्षा गार्ड और कुछ लोगों के साथ सूत मिल परिसर पहुंचे। उनके साथ थाना क्षेत्र के मेदपुर निवासी अंकित कुमार गंगवार और होतेपुर निवासी देवेश सिंह राजपूत सहित अन्य लोग भी थे।

आरोप है कि मौके पर मौजूद अखिलेश कश्यप को गाली-गलौज करते हुए साथ आए सुरक्षा गार्ड व अन्य लोगों से बुरी तरह पिटवाया गया। इतना ही नहीं, उसे धमकी दी गई कि वह सूत मिल का मलवा नहीं ले जा सकता। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विधायक पति ने शिकायत करने पर कहा कि तेरी खैर नहीं होगी और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी।
पीड़ित अखिलेश के पिता का कहना है कि जब वह इस मामले की तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बिना कार्रवाई के वापस कर दिया। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने और खबर फैलने के बाद पुलिस ने 15 मार्च को पीड़ित अखिलेश कश्यप को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा।
फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग इसे सत्ता के प्रभाव और दबाव से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।
इनसेट :-
– पिटता युवक विधायक को उनका ही कार्यकर्ता होने की लगाता रहा गुहार
कायमगंज :-
अस्पताल आए पीड़ित युवक ने कहा कि जब उसकी विधायक पति मारपीट करा रहे थे , तो उसने उनसे कहा कि वह उनका ही कार्य कर्ता है , मैंने आपकी पूरे क्षेत्र में उस समय से जी तोड़ मेहनत करके मदद की, जब आपकी पत्नी डॉक्टर सुरभि पिछली बार समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ी थीं और इसके बाद भी मैंने आपका ही एक कार्यकर्ता के तौर पर साथ दिया है । उसने अपने मोबाइल से निकाल कर वह फोटो भी दिखाने का प्रयास किया ।जो उसके , विधायक पति डॉक्टर अजीत गंगवार के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान शामिल होने पर खींचे गए थे । उसका कहना है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी सत्ता का नशा डॉक्टर अजीत कुमार गंगवार के सर पर चढ़कर बोल रहा था । जिसके चलते उन्होंने शिवाय उसके साथ बदतमीजी करने के ‘ धमकाने तथा भविष्य में देख लेने जैसी ओछी हरकतों के करने केअलावा कुछ भी बात नहीं सुनी । पीड़ित अखिलेश कश्यप ने कहा कि जिस तरह इनके गुंडो ने कायमगंज में कुछ समय पहले एक युवक को बुरी तरह मारापीटा था जिससे कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई । उसे भय है कि उसी तरह की घटना यह हमारे साथ भी भविष्य में घटित करा सकते हैं , इस लिए मेरा शासन व प्रशासन से अनुरोध है कि इस मामले में जल्द कार्रवाही कर न्याय के साथ ही उसकी व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes