KAIMGANJ NEWS अन्नदाता के नाम पर बड़ा घोटाला: फर्जी ट्रेडिंग फर्म के जरिए जालसाजों ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

फर्रुखाबाद में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब खेतों को ही ‘कागजी फैक्ट्री’ बना डाला। तंबाकू बेल्ट में चल रहे एक बड़े सिंडिकेट ने एक भोले-भाले किसान के खेत को कागजों पर आलीशान ट्रेडिंग फर्म दिखाकर न केवल व्यापार किया, बल्कि सरकार के लाखों रुपये के टैक्स पर भी डाका डाल दिया। जब जीएसटी विभाग का डंडा चला, तब जाकर इस ‘कौतुक’ का भंडाफोड़ हुआ। मामला तराई के कुआखेड़ा खास गांव का है। यहाँ के किसान सुरेश चंद्र के होश तब उड़ गए जब 20 मार्च को उनके फोन की घंटी बजी। फोन किसी रिश्तेदार का नहीं, बल्कि सेंट्रल जीएसटी कार्यालय का था। अधिकारी ने कड़क आवाज में पूछा— “आपके खेत (गाटा संख्या 202) पर चल रही ट्रेडिंग फर्म का लाखों का टैक्स बकाया क्यों है?” किसान सन्न रह गया। जिस जमीन पर वह पसीना बहाकर फसल उगा रहा था, कागजों में वहां ‘अमन ट्रेडिंग कंपनी’ करोड़ों का टर्नओवर कर रही थी।

फर्जी किरायानामा और तंबाकू का काला खेल

​जांच में खुलासा हुआ कि जालसाजी के माहिर खिलाड़ी अमन और अरबाज ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए सुरेश चंद्र के खेत का फर्जी किरायानामा (Rent Agreement) तैयार किया। इस सिंडिकेट का जाल बहुत गहरा है। आरोप है कि जुबैर, अदनान, सुखवीर, अरबाज और आशीष जैसे नामचीन खिलाड़ी इस गिरोह का हिस्सा हैं।

मॉडस ऑपरेंडी: ये सिंडिकेट अवैध तंबाकू को फर्जी बिलों के जरिए ऊंचे दामों पर खपाता है। टैक्स चोरी के लिए ये खुद के बजाय निर्दोष किसानों के नाम और पते का इस्तेमाल करते हैं, ताकि जब विभाग की गाज गिरे तो ये साफ बच निकलें।

 

सच्चाई पूछी तो मिली ‘मौत की धमकी’

​पीड़ित किसान जब हिम्मत जुटाकर आरोपितों (अमन, अरबाज और फैजल) के पास पहुंचा और इस जालसाजी का विरोध किया, तो आरोपित अपनी दबंगई पर उतर आए। किसान का आरोप है कि उसे सरेराह गाली-गलौज दी गई और जुबान बंद रखने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित सुरेश चंद्र की तहरीर पर नामजद आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes