KAIMGANJ NEWS कामचोर अफसरों पर SDM का ‘हंटर’, समाधान दिवस में मचा हड़कंप!

Picsart 26 03 24 07 29 43 039

KAIMGANJ NEWS 46 में से सिर्फ 4 का निपटारा; घर में घुसकर लूट और बिजली विभाग की मनमानी से दहला कायमगंज

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ उस समय ‘अधूरा समाधान दिवस’ बनकर रह गया, जब शिकायतों का अंबार लगा रहा लेकिन निस्तारण के नाम पर सिफर ही हाथ लगा। शिकायतों की फाइलें बढ़ती देख एसडीएम अतुल कुमार सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने न केवल लापरवाह अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, बल्कि नदारद रहने वाले ‘साहबों’ को नोटिस थमाकर 24 घंटे में जवाब तलब कर लिया है।

कुर्सी खाली, अफसर नदारद: एसडीएम ने कसा शिकंजा

​समाधान दिवस की मेजों पर जब फरियादी अपनी अर्जियां लेकर पहुंचे, तो कई जिम्मेदार विभागों के अफसर अपनी कुर्सियों से गायब मिले। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम ने कायमगंज, कंपिल और मेरापुर के थाना प्रभारियों समेत सीएचसी एमओआईसी और आरईएस के सहायक अभियंता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।​फरियादियों की भीड़ में गांव मझोला की सुधा के आंसुओं ने माहौल को गमगीन कर दिया। सुधा ने आरोप लगाया कि 19 मार्च को एक दबंग ने शराब के नशे में उनके घर में घुसकर तांडव मचाया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके पति को बेरहमी से पीटा गया, यहां तक कि बीच-बचाव करने आई मां को भी नहीं बख्शा। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने बक्से का ताला तोड़कर जेवर और 12 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल जांच और एक्शन के निर्देश दिए हैं।

बिजली विभाग का ‘करंट’: बिल भरा फिर भी काट दिया कनेक्शन

​मेहंदीबाग के मयंक मिश्रा ने बिजली विभाग के भ्रष्टाचार और मनमानी की पोल खोल दी। मयंक का कहना है कि उन्होंने समय पर बिल जमा किया, इसके बावजूद एसडीओ ने उनका कनेक्शन काट दिया। जब वजह पूछी गई, तो विभाग की ओर से ‘एडवांस’ जमा करने का अजीबोगरीब तर्क दिया गया। इस मामले में भी एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट मांगी है।

फैक्ट फाइल:

  • कुल शिकायतें: 46
  • मौके पर निस्तारण: मात्र 04
  • एक्शन मोड: 5 बड़े अधिकारियों को नोटिस

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes