KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो”
डीएम से मिले व्यापारी नेता, पीड़ित दुकानदारों के पुनर्वास और सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग
फर्रुखाबाद/फतेहगढ़।
कायमगंज सब्जी एवं फल मंडी में 17 मई को हुए भीषण अग्निकांड के बाद व्यापारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। मंगलवार 19 मई को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और पीड़ित व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय फतेहगढ़ पहुंचा, जहां उन्होंने माननीय जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन सौंपकर आग से तबाह हुए व्यापारियों के लिए तत्काल राहत और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।
व्यापारियों ने बताया कि अग्निकांड में फल मंडी की छह दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई थीं, जिससे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और मंडी समिति में खाली पड़ी दुकानों में अस्थायी रूप से बैठने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि उनका कारोबार दोबारा शुरू हो सके।
ज्ञापन के दौरान व्यापारियों ने कायमगंज में फायर ब्रिगेड व्यवस्था की पोल भी खोली। उन्होंने कहा कि जब तक कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना नहीं होती, तब तक कम से कम एक फायर ब्रिगेड गाड़ी को स्थायी रूप से कायमगंज मुख्यालय पर तैनात किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी हादसे पर तत्काल काबू पाया जा सके।
इसके साथ ही मंडी परिसर में ट्यूबवेल और जनरेटर हर समय चालू हालत में रखने की मांग भी उठाई गई, जिससे आग लगने जैसी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड को पर्याप्त पानी आसानी से उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी महोदया ने व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग से रिपोर्ट लेकर आवश्यक व्यवस्था कराने की बात कही।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सहित पीड़ित व्यापारी इफ्तेखार खान, शानू भाई, भाई मियां, मोहम्मद उमर, संजय शर्मा और शीलू भाई प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल परिवार की ओर से जिलाधिकारी महोदया को गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug