KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

IMG 20260519 WA0243

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया
कायमगंज / फर्रुखाबाद,
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी फर्रुखाबाद के बैनर तले मंगलवार को कायमगंज विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए अप्रैल 2026 का लंबित वेतन/मानदेय तत्काल जारी किए जाने की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में संविदा कर्मी एकत्र हुए और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना था कि लगातार कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि खण्ड कायमगंज के अंतर्गत विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों से 24 घंटे तक ड्यूटी ली जाती है, जबकि श्रम विभाग के नियमों के अनुसार 8 घंटे और 26 दिन के हिसाब से ही वेतन दिया जाता है। कर्मचारियों ने अतिरिक्त कार्य के अनुरूप अतिरिक्त भुगतान किए जाने की मांग उठाई।
धरने में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि कार्यक्षेत्र लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि बिजली लाइन पर कार्य करते समय जान का खतरा बना रहता है, लेकिन लाइनमैन और एसएसओ को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
संविदा कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अड़ानी इंटरप्राइजेज का टेंडर समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद भुगतान लंबित रखा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर भुगतान नहीं कराया गया तो सभी संविदा कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।
संघ अध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि संविदा कर्मचारी दिन-रात विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने में जुटे रहते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। ऐशा ना होने पर अध्यक्ष ने कहा कि यह मान कर कि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच नहीं रखते , आन्दोलन तेज करने को विवश होना पड़ेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes