KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत
– बीमारी में सेहत बनाने को खरीदा जूस, पीते ही शुरू हुई उल्टियां — एक्सपायरी डेट सही होने के बावजूद निकला गंदा दूषित पदार्थ
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर में खुलेआम बिक रहे खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बाजार में नामी कंपनियों के नाम पर नकली रैपर और फर्जी ब्रांडिंग के जरिए घटिया एवं दूषित सामान बेचे जाने की आशंका के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।
बताया जा रहा है कि कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के पुलिया पुल गालिब स्थित शानू किराना स्टोर से एक युवक ने बीमारी के दौरान सेहत सुधारने के उद्देश्य से “रियल मिक्स फ्रूट जूस” खरीदा था। युवक ने जैसे ही जूस पिया, उसे उसका स्वाद बेहद कड़वा और खट्टा महसूस हुआ। कुछ ही क्षणों बाद उसके मुंह में गंदा और अजीब प्रकार का पदार्थ आने लगा।
जब युवक ने संदेह होने पर जूस को कप में पलटकर देखा तो उसमें कीचड़ जैसे रंग का काला, सड़ा-गला और गंदा कचरा तैरता दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर युवक और उसके परिजन दंग रह गए। आरोप है कि दूषित जूस पीने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने इसे फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बताया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जूस के पैकेट पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2026 अंकित थी। यानी उत्पाद की समय सीमा अभी समाप्त नहीं हुई थी, इसके बावजूद उसमें इतनी भारी मात्रा में गंदगी और सड़ा पदार्थ मिलना बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि कायमगंज बाजार में खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच शायद केवल कागजों तक सीमित रह गई है। लोगों का आरोप है कि नकली पैकिंग, फर्जी रैपर और ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर घटिया सामान धड़ल्ले से बेचा जा रहा है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग, प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
पीड़ित युवक ने मामले में प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी मांग उठी है कि बाजार में बिक रहे अन्य खाद्य एवं पेय पदार्थों की भी व्यापक जांच कराई जाए, ताकि आम जनता की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ पर रोक लग सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है। फिलहाल यह मामला पूरे कायमगंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes