KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

IMG 20260519 WA0363

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
ग्रीष्मावकाश की शुरुआत बच्चों के लिए केवल छुट्टियों की खुशी ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम का संदेश देने का अवसर भी बन गई। मुख्यमंत्री की प्रेरणादायी घोषणा से उत्साहित विकास खंड कायमगंज क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
विद्यालय के ईको क्लब के माध्यम से बच्चों ने स्कूल परिसर में रखे लगभग पांच दर्जन गमलों एवं क्यारियों में पूरे उत्साह के साथ पानी भरकर पौधों की देखभाल की। बच्चों ने “हरियाली बढ़ाएँ — पर्यावरण स्वच्छ रखें” का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति अपना प्रेम और जिम्मेदारी प्रदर्शित की।
प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि विद्यालय परिसर को सदैव हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से वे ग्रीष्मावकाश के दौरान भी प्रत्येक रविवार को विद्यालय पहुंचकर पौधों में पानी देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बच्चों को शैक्षिक होमवर्क भी दिया गया, जिससे छुट्टियों में उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक के निर्देश पर विद्यालय की रसोइयों द्वारा बच्चों को स्वादिष्ट पूड़ी-सब्जी एवं मेवा युक्त खीर का भोजन कराया गया। सुरुचिपूर्ण भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में विकास वर्मा, जयवीर सिंह, कमलेश राजपूत, मेमवती, पिंकी राजपूत, भगवान देवी, सत्यवती एवं आशा सहित विद्यालय स्टाफ ने उपस्थित रहते हुए सहभागिता कर ग्रामीणों को उत्साहित किया ।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes