KAIMGANJ NEWS व्यापारियों ने जीएसटी दर घटाने की मांग ,तंबाकू कारोबार में टैक्स कलेक्शन घटा,

Picsart 25 09 03 22 09 13 552

KAIMGANJ NEWS -टैक्स वसूली छह माह में 1.80 करोड़ पर रुकी, कमिश्नर बोले– होना चाहिए आठ करोड़
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
तंबाकू मंडी में जीएसटी टैक्स कलेक्शन लगातार घट रहा है। इटावा संभाग के एडिशनल कमिश्नर एसपी राव दीक्षित ने व्यापारियों के साथ बैठक कर चिंता जताते हुए कहा कि यहां से आठ करोड़ टैक्स होना चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में कलेक्शन बेहद कम है। इस दौरान व्यापारियों ने दरों में असमानता को बड़ी समस्या बताते हुए तंबाकू पर 5 फीसदी जीएसटी लागू करने की मांग उठाई।
जीएसटी विभाग के इटावा संभाग के ग्रेट वन एडिशनल कमिश्नर एसपी राव दीक्षित ने गुरुवार को तंबाकू ट्रेड और अन्य व्यापार से जुड़े कारोबारियों के साथ संवाद किया। बैठक में जेसी संतोष वर्मा, फर्रुखाबाद से डीसी एसके गौतम और एसी अमित त्यागी भी मौजूद रहे।
एडिशनल कमिश्नर ने जानकारी दी कि कायमगंज से 2023-24 में चार करोड़ 69 लाख रुपये टैक्स जमा हुआ था, जबकि 2024-25 में यह घटकर सवा चार करोड़ पर आ गया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक केवल एक करोड़ 80 लाख रुपये की ही टैक्स वसूली हुई है। इस पर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि तंबाकू की प्रमुख मंडी होने के नाते यहां से कम से कम आठ करोड़ रुपये टैक्स मिलना चाहिए।
बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि तंबाकू पर अलग-अलग दरें लागू होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। किसानों द्वारा बेची जाने वाली कच्ची तंबाकू पर पांच फीसदी टैक्स है, जबकि निर्मित तंबाकू पर 28 फीसदी। दरों में इस भारी अंतर की वजह से अधिकतर तंबाकू पत्ता केवल पांच फीसदी दर से अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। इससे न केवल टैक्स का नुकसान हो रहा है, बल्कि मंडी में काम करने वाले मजदूरों और कारोबारियों के सामने रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने मांग की कि तंबाकू पर एक ही स्लैब निर्धारित किया जाए और उसे पांच फीसदी पर लागू किया जाए। इस पर एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि सरकार की मंशा व्यापारियों से संवाद के जरिए टैक्स वसूली बढ़ाने की है। उनका उद्देश्य किसी तरह की अनावश्यक छापामारी या उत्पीड़न नहीं है। बैठक में व्यापारियों ने भी भरोसा दिलाया कि टैक्स बढ़ाने की दिशा में सहयोग करेंगे। इस मौके पर उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, तंबाकू व्यवसाई सुभाष गुप्ता, शंभू दयाल कौशल, मनोज कौशल, उमेश गुप्ता, मनोज गंगवार, संजय गुप्ता, अमित सेठ, संजीव अग्रवाल, सत्यनारायण वर्मा, संजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मातृ शक्ति को नमन: किरन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सम्मान और संस्कारों का संगम

KAIMGANJ NEWS -मेधावी छात्रों की माताओं, शिक्षिकाओं और प्रतिभागियों का हुआ भव्य सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सी.पी. विद्या निकेतन में मातृदिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्रों की माताओं का हुआ सम्मान

KAIMGANJ NEWS पूर्व पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार बोलीं — माँ ही बच्चों की प्रथम गुरु –[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news नाली के पानी को लेकर खूनी संग्राम: लाठी-डंडे, पाइप और बेलचे चले, जमकर पथराव — 7 घायल, तीन रेफर

Farrukhabad news शमशाबाद/फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां में रविवार को नाली के पानी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मां के सम्मान में भावनाओं का सैलाब, मदर्स डे समारोह में बच्चों ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS गीत, नृत्य और नाटक से गूंजा विद्यालय परिसर, माताओं की आंखें हुईं नम[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news चौपाल पर सोते भाइयों पर चढ़ा बेकाबू लोडर, संविदा चालक की मौत

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में तड़के दर्दनाक हादसा, एक युवक गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार पिकअप ने छीना मासूम कुनाल का बचपन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news दो घंटे में दो दर्दनाक हादसे, सड़क और चौपाल पर बिखरीं जिंदगियां

Farrukhabad news -सुबह लोडर ने छीनी एक युवक की सांसें, दोपहर में ढाईघाट पुल पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS “सी.पी. विद्या निकेतन में गूंजा शिक्षा और संस्कार का संदेश, पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उमड़ा अभिभावकों का उत्साह

KAIMGANJ NEWS  मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार बोले—‘बच्चों का भविष्य संवारने में स्कूल और अभिभावकों की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes