KAIMGANJ NEWS रास बिहारी योगीराज भगवान कृष्ण के विविध स्वरूपों की झांकियां देख भाव विभोर हुए सांझी दर्शक

Picsart 25 09 12 17 40 10 322

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
पितृ पक्ष के पावन अवसर पर विगत कई वर्षों से कायमगंज में सांझी उत्सव का पूरे भक्ति भाव से आयोजन होता आया है । इस आयोजन में श्री हंसगिरि बाबा कमेटी गंगादरवाजा एवं शीतल सांझी मंडल द्वारा मनमोहक धार्मिक भावनाओं को प्रेरित करतीं मनोहारी झांकियों के प्रदर्शन से नगर का समूचा वातावरण भक्ति मय बना रहता है ।

Picsart 25 09 12 17 41 42 894

इसी आयोजन के चौथे दिन गुरुवार देर शाम सांझी उत्सव में निकाली गई झांकी में रास बिहारी योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के विविधि स्वरूपों से सुसज्जित मनोहारी झांकियों को देख सांझी दर्शक भक्ति भाव में विभोर होते दिखाई दे रहे थे । बारी – बारी से निकाली जाने वाली झांकियों में आज के सांझी आयोजन का संचालन व्यवस्था सहित पूरा प्रबंध श्री श्री 1008 श्री हंस गिरि बाबा जी महाराज कमेटी की ओर से किया गया । सांझी उत्सव की झांकियों का पथ संचलन बाबा की समाधि से मान्य परंपराओं के साथ प्रारम्भ हुआ । जिसमें, भक्तगण गोपियों को दर्शन दे रास लीला में राधा–कृष्ण, माखन चखते साथ ही अपने प्रिय ग्वालवालों को माखन देते बाल्य रूप में भगवान श्रीकृष्ण , वहीं बाल लीलाओं के अद्भुत दृश्य में मटकी फोडते भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी छवि दर्शातीं झांकियों ने सांझी दर्शकों में भक्ति भावना का संचार कर, मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकियों का पथसंचलन शिवाला परिसर गंगादरवाजा से प्रारंभ होकर मोहल्ला लोकमन, गुड़ मंडी, मैन चौराहा, श्यामागेट, बजरिया होते हुए पुनः अपने गंतव्य पर पहुंच कर संपन्न हो गया। सांझी कार्यक्रम की व्यवस्था में कमेटी के पदाधिकारी रवि कौशल, गोविंद रावत, सौरभ सक्सेना, दीपू कौशल, अश्वनी, शिवम आशाराम, शिवराम सहित अन्य संभ्रांतजन मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes