KAIMGANJ NEWS कायमगंज बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, 

IMG 20250911 WA0485

KAIMGANJ NEWS -68 वकीलों ने डाला वोट, सचिव बने पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष मनीष प्रताप, उप सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष आर्येंद्र और ऑडिटर प्रणवीर जीते

कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज  बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।
कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।
घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।
मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news महिला दिवस पर जोश भरे माहौल में हुआ खेल का आयोजन

Farrukhabad news -‘अस्मिता लीग’ में बालिकाओं-महिलाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में सहभागिता कर दिया अपनी मेधा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज CHC बना ‘वसूली का अड्डा’: जच्चा-बच्चा की सलामती के बदले मांगे 2100 रुपये, मना करने पर परिजनों को पीटा

KAIMGANJ NEWS –नर्स की दबंगई: ₹700 देने पर भड़की ‘सिस्टर जी’, वीडियो बनाया तो मोबाइल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विदेश नीति पर स्पष्टता जरूरी, गलत को गलत कहने का साहस दिखाए सरकार: सलमान खुर्शीद

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहेज की बलि चढ़ी ‘शिवानी’: मकान बनवाने की सनक ने ली विवाहिता की जान, पति पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप!

KAIMGANJ NEWS –प्रेमनगर में सनसनी: ग्वालियर से आए ‘यमराज’ पति ने सुहाग उजाड़ा; भाई बोला-[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंसाफ के नाम पर ‘सड़क पर गदर’: बेकसूर को पीटा, कपड़े फाड़े; कायमगंज पुलिस ने दिखाई सख्ती, तब शांत हुआ मामला

KAIMGANJ NEWS –खाकी के सामने ‘तांडव’: ट्रैक्टर चालक के फाड़े कपड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां;[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS खाकी की बेरुखी ने घोंटा दम: इंसाफ की चौखट पर न्याय न मिला तो ‘बेटी’ ने चुना मौत का रास्ता!

FARRUKHABAD NEWS वारदात: खेत से लौटते समय किशोरी के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप।[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली की हुड़दंग नहीं, खूनी रंजिश: लाठी-सरियों से बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, आंगन में फैला खून मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के अलाहदादपुर में कोहराम; सात पर हत्या का मुकदमा, दो महिलाएं गिरफ्तार,[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news स्कूल जा रहे मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, मौके पर ही थम गईं अर्जुन की सांसें

Farrukhabad news –मातम में बदली सुबह: बस्ते में ही रह गई अर्जुन की किताबें, लाडले[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes