KAIMGANJ NEWS विवादित मकबरे के पास खोदी जा रही कब्र, शिकायत होने पर प्रशासन व पुलिस ने कराई बंद

Picsart 25 09 11 18 48 56 143

KAIMGANJ NEWS -मकबरे पर पहले हो चुका है दो समुदायो में विवाद, तब से पुलिस की निगरानी में चल रहा स्थल
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
विवादित मकबरे के पास खोदी जा रही कब्र को पुलिस प्रशासन ने कार्य रुकवा दिया और मिट्टी डाल कर बंद करा दी। इस विवादित शिवरई मठ मकबरे पर पहले भी दो समुदायों के बीच विवाद हो चुका है, तब से पुलिस की निगरानी में यह मकबरा चल रहा है।

Picsart 25 09 11 18 46 28 656
क्षेत्र के शिवरईमठ गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वृद्ध अफसर खा के निधन के बाद परिजन उनके शव को दफनाने के लिए खान बहादुर बाबा सैयद के मकबरे के सामने सीढ़ियों के नीचे कब्र खोदने लगे।

Picsart 25 09 11 18 47 58 421

ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कब्र खुदाई का कार्य रुकवाकर गड्ढे को मिट्टी डालकर बंद करा दिया। जानकारी होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी और व्यापारी नेता राबेज बंटी खां भी मौके पर पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा से वार्ता की। परिजनों का कहना था कि उनके पूर्वज पहले से ही यही दफन है।

पास में मृतक के चाचा व भाई की कब्र भी इसी स्थान पर बनी है। जबकि प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि यह स्थान कब्रिस्तान नहीं बल्कि मकबरे में दर्ज है। ऐसे में यहां कोई नया दफन कार्य नहीं किया जा सकता, जब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता। लेखपाल ने बताया मकबरे की जगह 21 डिसमिल है। गौरतलब है कि इसी मकबरे में पिछले माह टाइल व जाली तोड़े जाने का मामला सामने आया था, जिस पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसके बाद एक समुदाय द्वारा यहां निर्माण और सीसीटीवी लगाने का विरोध दूसरे समुदाय ने किया था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। तभी से पुलिस लगातार इस मकबरे की निगरानी कर रही है।
इनसेट
अपनी ही खेत में दफन हुए बुजुर्ग
कायमगंज।
शिवरईमठ में काफी देर की वार्ता के बाद गांव के ही अफसर खा को उनके परिजनों ने गांव में ही उनके खेत में दफन कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes