कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 जनवरी 2023
Hunger Strike: प्रभारी निरीक्षक थाना कंपिल द्वारा दो अधिवक्ताओं के चालान करने पर वकीलों ने थानेदार द्वारा की गई इस कार्यवाही को गलत बताते हुए 20 जनवरी से आंदोलन शुरू कर दिया था।
Follow Us On Google News
पुतला दहन के समय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज से अधिवक्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई थी। मामला यहीं से बिगड़ने लगा था और इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुंसिफ कोर्ट कायमगंज परिसर में ही दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें:-MV Act: एमबी एक्ट का खुला उल्लंघन करते हुए न्यायालय परिसर पहुंचे दरोगा की बाइक अधिवक्ताओं ने चालान कराने के लिए कराई परिसर में ही खड़ी

अधिवक्ताओं का कहना था कि एमबी एक्ट का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मी जो न्यायालय परिसर में प्रवेश करेंगे। उनका चालान कराया जाएगा, साथ ही किसी भी पुलिसकर्मी को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- विधायक द्वारा उद्घाटन करने के आधा घंटे के अंदर ही फेल हो गई हेल्थ एटीएम

इसके साथ ही कायमगंज बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यो से विरत रहने की भी घोषणा कर दी थी। आंदोलन के संभवत तीसरे दिन पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराव आलम एवं अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल के मध्य सुलह समझौते के लिए वार्ता भी हुई। किंतु कोई खास परिणाम नहीं निकल सका था। अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहा।

आज 31 जनवरी को भी अधिवक्ता न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। खास बात यह है कि अधिवक्ताओं द्वारा थाना प्रभारी कंपिल जिनके ऊपर पहले से ही आक्रोश व्यक्त कर अधिवक्ता आरोप लगाते रहे, इस थानेदार का चित्र अनशन स्थल पर वर्दी पहने हुए रखा है। चित्र के ऊपर सिर से लेकर गर्दन और छाती तक लटकती हुई एक काली पट्टी अधिवक्ताओं ने पहनाई और चित्र के पास सटाकर जूते रखें हैं। इस तरह का दृश्य वहां मौजूद बादकारी, न्यायालय जाने वाले तथा अन्य लोग देखकर अचंभा व्यक्त कर रहे थे। क्योंकि शायद पहली बार विरोध का यह तरीका अधिवक्ताओं ने अपनाया है। इस संबंध में अध्यक्ष कायमगंज बार एसोसिएशन राघव चंद्र शुक्ला ने कहा कि उनकी भेंट पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद से हुई थी। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया तो उन्होंने प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराने के लिए 2 दिन का समय दिया था। आज वह समय समाप्त हो रहा है। यदि आज शाम तक उनकी मांग जिसमें प्रमुख रुप से थानेदार कंपिल तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज का तत्काल ट्रांसफर किया जाना शामिल है, यह मांग यदि पूरी नहीं होती है तो कल एसोसिएशन की बैठक बुलाकर उसमें आंदोलन की अगली रुपरेखा पर विचार कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Lucknow Building Collapse: बदनाम याजदान बिल्डर्स द्वारा बनवाए गए अपार्टमेंट के मलबे से दबकर सपा नेता की मां के बाद पत्नी की भी हुई मौत
-
Heavy Rain: अफगानिस्तान व पाकिस्तान की ओर से बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ दिखाने लगा असर, उत्तर प्रदेश में बढ़ी सामान्य से अधिक बरसात की संभावना
-
Kaimganj News: स्कूल में सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
-
Kaimganj News: बहला फुसला कर नाबालिग युवती भगा ले जाने का आरोप= रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मोत्सव
Kaimganj News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News, uttar pradesh news,the end times news,fbd news,कायमगंज समाचार,Hunger Strike
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug