लखनऊ /उत्तर प्रदेश, (द एण्ड टाइम्स न्यूज़)
Lucknow Building Collapse: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में वजीर हसन रोड पर अलाया अपार्टमेंट की जमीन समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और भतीजे ने वर्ष 2003 में खरीदी थी। इस जमीन पर अपार्टमेंट बनवाने का काम बदनाम बिल्डर याजदान को मिला था ।


उसने यहां 5 मंजिला अपार्टमेंट तैयार किया था और उसी में एक पेंटहाउस भी बनाया था। जिसका उपयोग आवास के रूप में शाहिद मंजूर का परिवार करता था । किंतु बाद में इसे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर ने खरीद लिया था। इसके बाद इस अपार्टमेंट में दो हिस्से बचे, एक में शाहिद की बेटी और दामाद रहते थे। वही फ्लैट नंबर 401 शाहिद के ही पास रहा । इसी में शाहिद ने भूतल पर अपना पार्किंग कार्यालय बना रखा था । जिसका कुछ हिस्सा बिल्डर्स प्रयोग करता था। अब इस निर्माण के बारे में एलडीए के एक अधिकारी का कहना है कि बिल्डिंग निर्माण का अब तक स्वीकृत किया हुआ कोई नक्शा नहीं मिला है। (Lucknow Building Collapse)
ये भी पढ़ें:- वकीलों तथा पुलिस के बीच का टकराव जारी :- अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अधिवक्ता


उसका यह भी कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है। प्रश्न उठता है कि जब निर्माण हो रहा था और इतना समय बीत गया तब अधिकारी कहां थे। क्यों कोई कार्यवाही नहीं की गई। जब हादसा हुआ और लोगों की जान जाने लगी। तब सिस्टम की आंखें खुली और अब कह रहे हैं कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। इस संबंध वे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि हादसे के लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध कार्यवाही के लिए कहा गया है । यह कोई इकलौता अपार्टमेंट नहीं है और बहुत से अमानक तथा अवैध निर्माण लखनऊ के वजीर हसन रोड, प्रयाग नारायण रोड आदि क्षेत्रों में कराए गए हैं। जो हादसों को दावत देने के लिए तैयार खड़े दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- बाइकों की भिड़ंत में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल


बताया जा रहा है कि इसी तरह की इमारतों को गिराआते समय याजदान बिल्डर की बिल्डिंग तोड़ते समय हादसा हुआ था।
लखनऊ की इस बिल्डिंग में हुई घटना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा कांग्रेस नेता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर की पहले ही मौत हो गई और इसके बाद अब अब्बास की पत्नी उज्मा हैदर भी मौत के आगोश में चली गई। उजमा को बिल्डिंग गिरने के लगभग 17 घंटे बाद बाहर निकाला गया था और तत्काल गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इसी तरह अस्पताल पहुंचने पर बेगम की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने अथक प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Heavy Rain: अफगानिस्तान व पाकिस्तान की ओर से बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ दिखाने लगा असर, उत्तर प्रदेश में बढ़ी सामान्य से अधिक बरसात की संभावना
-
Kaimganj News: श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मोत्सव
-
Kaimganj News: बहला फुसला कर नाबालिग युवती भगा ले जाने का आरोप= रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: जमीनी विवाद में मारपीट ,तीन घायल -हालत गंभीर
-
Kaimganj News: पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन कायमगंज पर लगा गंदगी का अंबार
Lucknow News, Farrukhabad News, uttar pradesh news,the end times news,fbd news,
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct