प्रयागराज/ लखनऊ( द एंड टाइम्स न्यूज़)
Prayagraj News: प्रयागराज में पावन गंगा तट पर लगे संगम नगरी के मेले में बसंत पंचमी वाले दिन बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों पर रोक लगाते हुए उनके डायवजर्न रूट तय कर दिए हैं।


श्रद्धालुओं के आने की संख्या का अनुमान बसंत पंचमी वाले दिन एक करोड़ से भी अधिक होने का लगाया जा रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो चुका है। जनसैलाब को देखते हुए संगम नगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मंगलवार की रात से ही बाहर से आने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गयी है,जो 27 जनवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।बता दें कि मौनी अमावस्या पर लगभग 2.10 करोड़़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी।
ये भी पढ़ें:- Farrukhabad news: प्रमोशन प्रक्रिया प्रारंभ ना होने एवं माह दिसंबर का वेतन अब तक न मिलने से शिक्षक आक्रोशित


मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन स्नान पर्व पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए पूरी टीम मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी बमरौली, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, सहसों चौराहा, हबुसा मोड़ और बायपास फफामऊ, 40 नंबर गोमती रामपुर चौराहा और घूरपुर में बड़े कमर्शियल वाहनों का प्रवेश को रोक दिया गया है।ऐसे में 27 से पहले वह किसी भी स्थिति में शहर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।ऐसा करने पर यातायात विभाग की ओर से उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- बाइकों की भिड़ंत में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल


प्रशासन द्वारा तय किए गए डायवर्जन रूट:-
जौनपुर वाराणसी मार्ग से आने वाले वाहनों को कटका तिराहा से डायवर्ट कर मेला कछार पार्किंग, त्रिवेणीपुरम गेट पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।कानपुर मार्ग से आने वाले वाहनों को सीएमपी डिग्री कॉलेज, केपी कॉलेज, जॉर्ज टाउन असोसिएशन मैदान जीआईसी मैदान, सीएवी इंटर कॉलेज, विश्वविद्यालय फुटबॉल ग्राउंड और पोलो ग्राउंड में वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था है।
ये भी पढ़ें:- वकीलों तथा पुलिस के बीच का टकराव जारी :- अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अधिवक्ता


मेले में आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन माघ मेला क्षेत्र में बने पार्किंग हेलीपैड, काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने बनी पार्किंग, पांटून पुल वर्कशॉप पार्क पार्किंग प्लाट नंबर 17 पार्किंग और गल्ला मंडी पार्किंग दारागंज में वाहन खड़ा कर सकते हैं।लखनऊ और प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले वाहनों को कर्नलगंज इंटर कॉलेज, मूकबधिर कॉलेज मैदान, भारत स्काउट गाइड मैदान और बेला कछार फाफामऊ पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इस तरह की व्यवस्था प्रशासन ने करने का कारण बताते हुए कहा है कि संगम नगरी में मेला अवसर पर आने वाली भीड़ को देखते हुए आवागमन तथा अन्य व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं और इसकी सूचना भी निर्धारित माध्यमों से लगातार प्रचारित की जा रही है। जिससे कि यहां आने वाले हर किसी व्यक्ति को इसकी जानकारी हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान


ये भी पढ़ें:-
-
Lucknow Building Collapse: बदनाम याजदान बिल्डर्स द्वारा बनवाए गए अपार्टमेंट के मलबे से दबकर सपा नेता की मां के बाद पत्नी की भी हुई मौत
-
Heavy Rain: अफगानिस्तान व पाकिस्तान की ओर से बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ दिखाने लगा असर, उत्तर प्रदेश में बढ़ी सामान्य से अधिक बरसात की संभावना
-
Kaimganj News: श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मोत्सव
-
Kaimganj News: बहला फुसला कर नाबालिग युवती भगा ले जाने का आरोप= रिपोर्ट दर्ज
the end times news,Prayagraj News,Hindi news,Hindi Samachar, uttar pradesh news,
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug