Kaimganj News / Farrukhabad News ,24 जनवरी 2023
वैसे तो इस दुनिया में अनगिनित लोगों ने जन्म लिया और खुद के लिए जिंदगी जीते हुए दुनिया से चले गए । उन्हें कोई याद नहीं करता। किंतु कुछ लोग ऐसे भी इस दुनिया में आए।
जिन्होंने स्वयं के लिए नहीं समाज तथा देश के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। राष्ट्र प्रेम तथा जरूरतमंदों की सहायता एवं दबे पिछड़ों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे, इन्हीं में से एक महान राजनेता तथा राष्ट्रभक्त एवं समाजसेवी हुए, जिन्हें देश की जनता ने जननायक के नाम से पुकारा, यही जननायक थे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ।
उनका पूरा जीवन दूसरों की भलाई के लिए संघर्ष करते हुए ही बीता। सादगी की प्रतिमूर्ति सदैव ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहे कर्पूरी ठाकुर का आज जन्म दिन है। इस महानायक का 99 वाँ जन्मोत्सव नंदवंशी सविता महासभा उत्तर प्रदेश ने कायमगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पूरी आस्था श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
ये भी पढ़ें:-: प्रमोशन प्रक्रिया प्रारंभ ना होने एवं माह दिसंबर का वेतन अब तक न मिलने से शिक्षक आक्रोशित
ये भी पढ़ें:- वकीलों तथा पुलिस के बीच का टकराव जारी :- अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अधिवक्ता
कार्यक्रम स्थल अग्रवाल सभा भवन में आयोजन का शुभारंभ नगर के समाजसेवी प्रमुख उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मानस के सुंदरकांड का पाठ किया गया और उसके तुरंत बाद आयोजन समिति की ओर से तैयार भंडारे में नगर तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए लोगों ने लंगर छका। धूमधाम से आयोजित हो रहे जन्मोत्सव आयोजन की अध्यक्षता वयोवृद्ध देवीलाल मुनीम ने की । वही विभिन्न वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन से जुड़े हुए अनेकों प्रेरक प्रसंग का वर्णन करते हुए नई पीढ़ी से उनके द्वारा बताए मार्ग दर्शन का अनुसरण करने का आवाहन किया। इस अवसर पर नंदवंशी सविता समाज महासभा के पदाधिकारियों तथा संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष नारायणी देवी ने सभी को शिक्षा पर विशेष ध्यान दे, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशेष रुप से आयोजित किए गए कार्यक्रम अवसर पर कैलाश चंद्र आर्य, वीरेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रमोहन संतोष श्रीवास्तव ,अजय कुमार, अनिल उर्फ नंदू, राजा बाबू , सुधीरश्रीवास्तव ,जयद्रथ, शंकर दास ,राजेश श्रीवास्तव ,डॉ विशाल श्रीवास्तव ,सहित बड़ी संख्या में संभ्रांतजन व्यवस्था संचालन में सहयोग करते हुए उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Kaimganj News: बहला फुसला कर नाबालिग युवती भगा ले जाने का आरोप= रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: जमीनी विवाद में मारपीट ,तीन घायल -हालत गंभीर
-
Kaimganj News: पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन कायमगंज पर लगा गंदगी का अंबार
-
Kaimganj News: हरी झंडी दिखाकर सारथी वाहनों को सीएचसी अधीक्षक ने किया रवाना
-
Kaimganj News: यदि लगी फरियादियों की भीड़ तो लापरवाह लेखपालों पर होगी कार्यवाही ..= एडीएम
Kaimganj News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News, uttar pradesh news,the end times news,fbd news,कायमगंज समाचार,
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep