– एक साथ जीने मरने की कसम खाकर भरवाई मांग, इसके बाद शादी से किया इनकार
– प्रेमिका तथा उसके परिजनों ने युवक को जमकर पीटा , उसका हवाई टिकट तथा पासपोर्ट एवं एटीएम भी फाड़ा, प्रेमिका की बेवफाई से आहत हो प्रेमी युवक ने खाया जहर हालत गंभीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 जून 2022
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया गया कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश के 305 चिन्नाबेदी इच्छापुरम ,मंडलम बृतेंग्गी श्री काकुलम का मूल निवासी 24 वर्षीय युवक हरिसाहू पुत्र नरंजन साहू जो दुबई शारजहां में फोरमैन के पद पर नौकरी करता था। उसका उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद थाना कंपिल के गांव बरखेड़ा निवासी एक युवती से स्नैपचैट इंस्टाग्राम फेसबुक माध्यम से लगभग डेढ़ वर्ष पहले संपर्क हुआ। संपर्क होने के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आए दिन दोनों एक दूसरे से फेसबुक पर चैट करने लगे । इस तरह लगातार बात होती रही ।बताया जा रहा है कि इसी बीच इस युवक और युवती का दिल्ली आगरा तथा कानपुर में एक दूसरे से मिलना हुआ। आपस में मिलने के लिए युवक हरिसाहू युवती के कहने पर दुबई से भारत आ जाया करता था। घटना ने नया मोड़ उस समय लिया ।जब प्रेमिका के कहने पर युवक दुबई से भारत आया और कुछ दिन मथुरा में रुका । इसके बाद कंपिल पहुंच गया। जहां वह पिछले-दो तीन दिन से किसी धर्मशाला में ठहरा हुआ था। जहां उसकी प्रेमिका भी उससे मिलने गई और लड़की के ही कहने पर वह बीते दिन गांव बरखेड़ा उसके घर पहुंचा। किंतु संयोग से उस समय लड़की के घर पर उसका कोई परिवारी जन नहीं था। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर जीवन भर साथ रहने और साथ जीने मरने की कसम खाते हुए एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया और इसके तुरंत बाद प्रेमिका ने प्रेमी युवक से अपनी मांग में सिंदूर भी भरवा लिया। इतना करने के बाद युवक साहू वापस कंपिल चला गया। जहां वह धर्मशाला में ठहरा था और वहीं से आज प्रेमिका पर पूरा भरोसा करते हुए युवक उसके घर पहुंचा। युवती के घर पर मिले उसके पिता को, लड़के ने सारी हकीकत बता कर स्थिति स्पष्ट की, और यहां तक कह दिया कि आपकी बेटी ने अपनी मांग में मुझसे ही सिंदूर भरवा कर एक दूसरे को स्वीकार कर लिया है। इसी बीच लड़की वहां आई और गुस्से में तमतमा कर उसने सारी बातों से पल्ला झाड़ते हुए शादी करने से इनकार ही नहीं किया। बल्कि यहां तक कहा कि वह इस लड़के को जानती तक नहीं है। इतना कहकर खुद लड़की ने ही सबसे पहले युवक पर हाथ चला दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक को मारा पीटा। प्रेमिका की बेवफाई से निराश हो युवक ने अपने साथ लाए किसी विषाक्त पदार्थ को जेब से निकालकर खा लिया। जहर खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर पुलिस डायल 112 को सूचित किया गया । मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में बरखेड़ा से लाकर उपचार के लिए कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जहां उपचाराधीन युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इनसेट:- हरिसाहू प्रकरण में सक्रिय हुई पुलिस उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचित करने का प्रयास कर रही है।किंतु उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई करते समय दुबई की घिर्म करेंसी, एटीएम, हवाई टिकट, पासपोर्ट आदि युवक से छीन कर फाड़ दिए। इसलिए उसके पास से कोई ऐसा नंबर नहीं मिला। जिस से संपर्क किया जा सके। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वह इस प्रकरण की जांच कर रही है। नियमानुसार जो कार्यवाही होगी वह की जाएगी।खैर जो भी हो लेकिन इस तरह अनजान पर विश्वास कर प्रेम की डगर तलाशना युवक को बहुत भारी पड़ा है । इससे नई युवा पीढ़ी को कम से कम सीख तो लेनी ही चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्टर – जयपाल सिंह यादव- दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun