ट्रैक्टर चालक श्रमिक की ट्रेन से कटकर हुई – दुखद मौत

Picsart 22 06 25 11 56 41 504

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 जून 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी 34 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र रामऔतार का शव कायमगंज चीनी मिल के आगे गांव नरैनामऊ के सामने पडा मिला। प्रातः आज जब कासगंज -शिकोहाबाद ट्रेन संख्या 05 42 0 वहां से निकली, तो ट्रेन के पायलट ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा । पायलट ने गाड़ी रोक कर ट्रैक पर पड़े शव को हटाया और कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंच कर इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी ।स्टेशन मास्टर द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन द्वारा घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाते ही मृतक का पिता रामऔतार घटनास्थल पर पहुंचा। जहां उसने शब की पहचान अपने बेटे धीरेंद्र के रूप में की। पिता ने बताया कि उसका बेटा अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी के साथ ही कुबेरपुर निवासी किसी तंबाकू व्यवसाई का ट्रैक्टर भी चलाता था। पिता के अनुसार धीरेंद्र बीती शाम घर से सब्जी लेने के लिए कायमगंज आने की कहकर आया था । देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसे तलाश किया ।लेकिन कहीं पता नहीं चला। आज जब सूचना मिली तो वह यहां आया। जहां उसके बेटे की उसे लाश मिली। जब उनसे यह पूछा गया कि आपका बेटा यहां कैसे आया, तो पिता ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया। किंतु प्रश्न यह जरूर उठता है कि जब धीरेंद्र सब्जी लेने बाजार आया था । तो फिर चीनी मिल से आगे इस सुनसान जगह पर कैसे पहुंचा । जहां रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला, जैसी स्थिति घटना को संदिग्ध बना रही है । मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के एसआई पिप्पल ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।मृतक की पत्नी सीमा का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के दुखी पिता ने बताया की मृतक के दो छोटी बच्चियां हैं । पिता घटना के पीछे का कोई कारण भी नहीं बता पा रहा था और ना ही इस घटना का किसी पर आरोप ही लगा रहा था ।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes