शमसाबाद फर्रुखाबाद 24 जून 2022 बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर किशोरी का मोबाइल छीना। वही शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार पीड़ित किशोरी के पिता ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मोबाइल लूट लिए जाने की तहरीर दी । जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया खेड़ा निवासी रंजीत कुमार पुत्र रामचंद्र की पुत्री जिसके फोन पर किसी का फोन आया था । घर के अंदर नेटवर्क ठीक से ना मिलने के कारण किशोरी घर के बाहर दरवाजे पर खडी होकर फोन कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मौके से गुजरते समय अचानक झपट्टा मार दिया। और मोबाइल छीन कर फरार हो गए अचानक घटी इस घटना को किशोरी जब तक समझ पाती तब तक आरोपी बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। मोबाइल लूट की इस घटना से लोग स्तब्ध थे हालांकि कुछ लोगों द्वारा बदमाशों की खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल रहा। पीड़ित ने बिना नंबर बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी मालूम है 23 जून की शाम 6:00 बजे के करीब शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम किसरोली निवासी साईकिल सबार संजय कुमार पुत्र सुनील कुमार गांव जाने के लिए रजला मई से फरीदपुर सैदवाड़ा मार्ग होते हुए गांव जा रहे थे। उसी दौरान अचानक एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हाथापाई करते हुए जेब में रखी ₹17000 की नकदी तथा एक मोबाइल छीन लिया था । घटना के बाद शोर मचाए जाने पर एकत्रित लोगों ने बदमाशों की खोज की थी लेकिन पता नहीं चल रहा था। क्षेत्र में बढ़ रही अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। जबकि शमशाबाद थाना इंचार्ज का कहना है की पुलिस इन लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है जल्द से जल्द इन बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct