KAIMGANJ NEWS दहेज प्रथा का कलंक बना काल: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

Picsart 26 04 13 16 01 23 230

KAIMGANJ NEWS -प्रेम विवाह भी नहीं बचा सका प्रीति की जिंदगी — मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज /फर्रुखाबाद
जनपद के कायमगंज कस्बे में दहेज प्रथा और पारिवारिक कलह ने एक और विवाहिता की जान ले ली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला प्रेम विवाह से जुड़ा होने के कारण लोगों में चर्चा और भी तेज हो गई है।
मृतका प्रीति ने बीते रविवार को कथित रूप से घरेलू विवाद से तंग आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले गए, जहां से गंभीर स्थिति में उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्रीति ने दम तोड़ दिया।
मायके पक्ष का गंभीर आरोप — “बेटी को जहर देकर मारा गया”
घटना के बाद मामला उस समय और गरमा गया जब मृतका के मायके पक्ष ने आत्महत्या की बात को सिरे से खारिज कर दिया। मृतका की मां मन धन देवी ने आरोप लगाया कि प्रीति की शादी करीब ढाई वर्ष पहले पड़ोसी युवक रामू से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसका जीवन प्रताड़ना से घिर गया।
मां का आरोप है कि पति रामू आए दिन मारपीट करता था और दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उन्होंने साफ कहा कि उनकी बेटी ने खुद जहर नहीं खाया, बल्कि उसे जबरन जहर दिया गया है।
= पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार =
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
*समाज पर बड़ा सवाल*
यह घटना एक बार फिर दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। प्रेम विवाह होने के बावजूद प्रीति का इस तरह अंत होना कई सवाल खड़े करता है—
क्या यह आत्महत्या है या हत्या?
क्या दहेज की मांग ने एक और जिंदगी छीन ली?
फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी, लेकिन इस घटना ने इलाके में आक्रोश और दहशत का जुमला असर दिखाई दे रहा है ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes