Farrukhabad news इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण टक्कर: जीजा-साले समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर

IMG 20260413 WA0234

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : | 13 अप्रैल 2026
इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पासिंगपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर उछलकर गिर पड़े और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। घायल युवक दर्द से कराहते हुए सड़क पर पड़े थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने संभाला और तत्काल पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।
घायलों की पहचान मुरास कनिहया गांव निवासी छोटे लाल के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य राजपूत और उनके जीजा हरिओम पुत्र रामदास के रूप में हुई है। दोनों फीरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र स्थित नगला तुला गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र यादव ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर आदित्य राजपूत को जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया, जबकि हरिओम का इलाज सीएचसी में जारी है।
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी बाइक सवार को भी हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes