Farrukhabad news मिशन शक्ति 5.0.2: का फर्रुखाबाद में भव्य “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन”, महिला सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर जोर,

IMG 20260413 WA0248

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उ॰ प्र॰ 13 अप्रैल 2026
फर्रुखाबाद जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0.2 के तहत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक देखा।
कार्यक्रम में कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार ने मुख्य रूप से सहभागिता करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, बाल विकास, समाज कल्याण एवं स्वरोजगार विभागों की महत्वपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में महिला चिकित्सक, आशा व एएनएम, महिला पुलिसकर्मी, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं, शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।
यह सम्मेलन महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसने समाज में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट : -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes