KAIMGANJ NEWS मृतक बेकरी कर्मी का शव कोतबाली गेट पर रख परिजनों तथा संबंधियों ने मुआवजा की मांग कर किया हंगामा

Picsart 25 12 24 17 29 22 239

KAIMGANJ NEWS – हंगामा करने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दे शांति भंग में एक को लिया हिरासत में
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी27 बर्षीय सोनू की कंपिल क्षेत्र के गांव मनिकपुरा के सामने ई – रिक्शा से दबकर गंभीर घायल होने पर मौत हो गई थी ।

Picsart 25 12 24 17 20 47 790

उसी प्रकरण में मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और रिश्तेदारों ने कोतवाली गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। सोनू एक बेकरी में काम करता था। मंगलवार को वह कंपिल क्षेत्र में रुदायन गांव में बिस्कुट की सप्लाई देकर लौट रहा था, तभी मानिकपुर के पास उसका ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

IMG 20251220 WA01681

हादसे में सोनू ईरिक्शा के नीचे दब गया था। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार देर शाम को जैसे ही शव घर पहुंचा, कोहराम मच गया। पत्नी कल्पना और दो मासूम बेटियों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बुधवार सुबह परिजन और रिश्तेदार शव लेकर कोतवाली गेट पर पहुंच गए। वे बेकरी मालिक से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब भीड़ शांत नहीं हुई तो पुलिस ने हंगामा कर रहे भगवान सिंह निवासी सकीट जनपद एटा को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस की सख्ती देख प्रदर्शनकारी इधर-उधर होने लगे। कोतवाली पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया। वही इंस्पेक्टर भी अस्पताल पहुंच गए और जानकारी की। इसके बाद कंपिल थाने के दरोगा हरीश चंद्र ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि घटना कंपिल थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए वहीं की पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई की है। कुछ रिश्तेदार शव लेकर कोतवाली के बाहर हंगामा कर रहे थे, इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करना पड़ा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes