KAIMGANJ NEWS राजनीति जैसी काजल कोठरी में रहकर भी अटल जी रहे सदा वेदाग

IMG 20251224 WA0324

KAIMGANJ NEWS -अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में साहित्यकारों कवियों तथा सायरों ने वाणी माधुर्य भाव से उन्हें स्मरण कर व्यक्त की श्रृद्धा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम और अनुगूंज के द्वारा आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि अटल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्राप्त संस्कारों से पुष्पित और पल्लवित हुए। वे पत्रकारिता की कठोर साधना से तपे और निखरे। कविता ने उन्हें राष्ट्रीय स्वाभिमान की अभिव्यक्ति का माध्यम दिया। उनकी भाषण कला का जादू सबके सिर पर चढ़कर बोला। राजनीति जैसी काजल की कोठरी में रहकर भी वेदाग रहे। प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में अटल जी का लोकप्रिय व्यक्तित्व एवं चरित्र ध्रुव तारे की तरह अटल है। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि हमें कई बार अटल जी के साथ राष्ट्रीय कई मंचों पर काव्य पाठ का सौभाग्य मिला । अटल जी विनम्र मिलनसार और विनोद प्रिय एवं ओजस्वी कवि थे उन्होंने हमेशा नई पीढ़ी के कवियों को प्रेरणा दी। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर , प्रधानाचार्य शिवाकांत शुक्ला, वीएस तिवारी तथा डॉक्टर सुनील सिद्धार्थ ने कहा कि आज के आपाधापी के दौर में अटल जी की कमी महसूस होती है । उन्होंने कभी दबाव में काम नहीं किया । उनका विराट व्यक्तित्व सब पर भारी पड़ता था। युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा
राजनीति कलुषित हुई हावी है उन्माद।
ऐसे में आती है बहुत अटल तुम्हारी याद।।
छात्र यशवर्धन ने कहा
जो सबको छाया दे सबके आए काम।
रख दो उस बट वृक्ष का अटल बिहारी नाम।।
गोष्ठी में जेपी दुबे, रुखसार आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes