KAIMGANJ NEWS बच्चे का मफलर पंपिंग सेट इंजन में फसा दुखद मौत

IMG 20251224 WA0350

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज के तराई क्षेत्र में बसे गांव गोपालगंज निवासी लाल बहादुर अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ खेत में खड़े आलू की फसल की सिंचाई कर रहे थे । सिंचाई का काम पंपिंग सेट इंजन से पानी लेकर किया जा रहा था । उस समय उनका 13 वर्षीय बेटा अमित जो वहीं खेत पर मौजूद था । उसे अचानक प्यास लगी । पानी पीने सिंचाई के लिए चल रहे इंजन के पास पहुंच गया । उसकी गर्दन में मफलर पड़ा हुआ था ।जैसे ही उसने पानी पीने के लिए झुक कर पानी लिया । गर्दन में पड़ा मफलर पंपिंग सेट के पट्टे में फस गया ।तेजी से चल रहे इंजन पट्टे की ओर खींचने से बच्चा उसी में फस गया । उसकी चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे । उन्होंने चल रहे इंजन को बंद किया और फंसे हुए अपने बेटे अमित को बाहर निकाला । गंभीर हालत में उसे नगर स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अमरेश कुमार ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया । बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया । परिजन शव लेकर घर चले गए । मृतक के चाचा रामशंकर ने बताया कि अमित गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। वह अपने सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उससे बड़े दो भाई और दो बहनें हैं, जबकि दो छोटी बहनें हैं। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अमित का शव घर पहुंचते ही मां रामा देवी, भाई सचिन व रतन और बहनें ममता, सलोनी, गौरी व नहुरी बिलख – विलख कर रोने लगे। पूरे गांव में मातम छा गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes