KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
कायमगंज (फर्रुखाबाद)
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत का दिन कायमगंज में पूरी शान-ओ-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। सीरत कमेटी की अगुवाई में नगर में ऐसा भव्य और ऐतिहासिक जुलूस निकला कि पूरा शहर ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर’ और ‘सरकार की आमद मरहबा’ की सदाओं से गूंज उठा।

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था—रंग-बिरंगी किरन झालरों और रोशनी के बीच कायमगंज का हर कोना जश्न के माहौल में डूबा नजर आया।
जटवारा से उठा काफिला, पुलगालिब पर हुआ इख्तिताम
जुलूस की शुरुआत जटवारा से पूरे एहतराम के साथ हुई। आगे-आगे सजे-धजे घोड़ों और मोटरसाइकिलों का लंबा काफिला चल रहा था, तो पीछे हजारों अकीदतमंदों का हुजूम। जुलूस गल्ला मंडी चौराहा, मेन चौराहा, लोहा बाजार, श्यामागेट, बजरिया, मोहल्ला काजम खां और जामा मस्जिद होते हुए तहसील रोड से निकला।
रास्ते भर अकीदत और मोहब्बत का ऐसा समां बंधा कि देखने वाले देखते रह गए। जुलूस का औपचारिक समापन पुलगालिब पुलिया पर हुआ।
कमेटी के जिम्मेदार और शहर के गणमान्य रहे पेश-पेश
जुलूस को पुरअमन और कामयाब बनाने में सीरत कमेटी के सरपरस्त हाजी सादिक अली, सदर आफताब खां, नायब सदर मुफ्ती सलीम, सेक्रेटरी मोहम्मद आसिफ अली और खजांची हाजी आबिद अली ने पेश-पेश रहकर कमान संभाली। इस दौरान सोहराब खान, काशिफ अली खान, शहरोज भाई, पप्पू भाई (फर्नीचर वाले), वसीम अंसारी, मुफ्ती मुंतजिर, राहत अली, इरफान, मोहम्मद तैय्यब, फहीमुद्दीन और अरबाज समेत भारी संख्या में नौजवान और बुजुर्ग कदम से कदम मिलाते नजर आए।
जामा मस्जिद पर जुनैद मम्मा ने बरसाईं गुलाब की पंखुड़ियां
जामा मस्जिद के पास उस वक्त नजारा देखने लायक था जब वार्ड नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी व कांग्रेस नेता जुनैद मम्मा ने अपने साथियों के साथ जुलूस का जोरदार इस्तकबाल किया।

उन्होंने सीरत कमेटी के ओहदेदारों का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया और जुलूस में शामिल अकीदतमंदों पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर दी। इस मौके पर आमिर, शब्बू, हस्सान, कमाल खां और अहमद अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गेस्ट हाउस में सजा जलसा-ए-सीरत, मौलाना आसिफ रामपुरी ने दिया अमन और मोहब्बत का पैगाम
जुलूस के समापन के बाद कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित गेस्ट हाउस में एक बावक़ार जलसे का आयोजन हुआ। हाजी सादिक अली की सदारत और मुफ्ती सलीम की निजामत में सजे इस जलसे में मुख्य वक्ता हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रामपुरी ने अपने खिताब से समां बांध दिया।

उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम की तालीमात और उनके किरदार पर रोशनी डालते हुए कहा कि उनका पैगाम सिर्फ मोहब्बत, रहमत और भाईचारे का है। जलसे में मौजूद सैकड़ों लोगों ने मुल्क में अमन, तरक्की और आपसी सौहार्द बनाए रखने का अहद लिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct