KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार के चलते सभासद की पहल पर अफसरों ने दिखाई तत्परता
कायमगंज (फर्रुखाबाद)
ईद-मिलादुन्नबी (बारावफात) के पवित्र मौके पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूस और उसके बाद आयोजित होने वाले भव्य जलसे में जलभराव का कीचड़ खलल न डाल सके, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने ऐन वक्त पर मोर्चा संभाल लिया। पुलगालिव तिराहे के समीप स्थित गेस्ट हाउस मार्ग पर बारिश के चलते बने ‘मिनी तालाब’ को नगर पालिका की टीम ने सीवर सक्शन मशीन लगाकर चंद घंटों में खाली करा दिया।
अधिकारियों की सीमा रेखा टूटी, आस्था के लिए आगे आई पालिका
पुलगालिव तिराहे से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाला यह मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधीन आता है और संबंधित इलाका ग्राम पंचायत गढ़ी इज्जत खां की सीमा में दर्ज है। कानूनी पचड़ों और विभागीय सीमाओं के चलते अक्सर यहां विकास कार्य फाइलों में ही दम तोड़ देते हैं। जब भी नाले या सड़क की बात उठती है, तो पीडब्ल्यूडी, ग्राम पंचायत और नगर पालिका एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालते नजर आते हैं।
इस बार जलसे का आयोजन सिर पर था और सड़क पर बदबूदार गंदा पानी लबालब भरा था। यदि समय रहते पानी न निकाला जाता, तो अकीदतमंदों और राहगीरों का वहां से निकलना दूभर हो जाता। मामले की नजाकत को भांपते हुए नगर पालिका सभासद राहत अली ने तत्काल नगर पालिका प्रशासन से संपर्क साधा। विभागीय सीमाओं को परे रखते हुए पालिका अधिकारियों ने मानवीय आधार पर कर्मचारियों का दस्ता और सीवर मशीन मौके पर रवाना कर दी, जिसने पानी को खींचकर मार्ग को पूरी तरह सुगम बनाया।
नाले का अधूरा निर्माण बना जी का जंजाल
इस मार्ग पर जलभराव कोई नई बात नहीं है। गांव गढ़ी इज्जत खां के पास स्थित कब्रिस्तान से सटा हुआ नाला सालों से उपेक्षा का शिकार है:
- निकास की खामी: नाले का एक हिस्सा पहले नगर निकाय द्वारा बनवाया गया था, लेकिन तकनीकी खामी और ढलान ठीक न होने के कारण बारिश व बस्ती का पानी आगे ग्राम सभा वाले बड़े नाले तक पहुंच ही नहीं पाता।
- गंदगी से चोक: दोनों तरफ से यह नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और सिल्ट व कूड़े-कचरे से पटा पड़ा है।
- विभागीय खींचतान: पीडब्ल्यूडी की सड़क और प्रधानी क्षेत्र होने का हवाला देकर जिम्मेदार एजेंसियां स्थायी समाधान करने से बचती रही हैं।

फिलहाल नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई से जलसे में शामिल होने वाले लोगों और स्थानीय अवाम को बड़ी फौरी राहत मिल गई है, लेकिन स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि जब तक पीडब्ल्यूडी और ग्राम पंचायत मिलकर नाले का स्थायी निकास नहीं बनाते, तब तक पहली बारिश में फिर वही सूरत-ए-हाल देखने को मिलेगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct