KAIMGANJ NEWS खाकी वाली राखी: पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजा बहनों का स्नेह, सुरक्षा का बंधा विश्वास

IMG 20260827 WA0251

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कायमगंज में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। साहसी बालिका संस्था की ओर से पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पुलिसकर्मियों और संस्था की बालिकाओं के बीच अपनत्व एवं भाई-बहन के रिश्ते जैसा भाव देखने को मिला।
साहसी बालिका संस्था कायमगंज की खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में संस्था की सदस्यों ने कायमगंज क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा, थाना प्रभारी विनोद शुक्ला, क्राइम प्रभारी, मंडी चौकी प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी सहित थाने के पुलिसकर्मियों को राखियां बांधीं। राखी बांधते समय बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों से समाज और महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा के लिए इसी तरह सदैव तत्पर रहने की अपेक्षा जताई।
वहीं पुलिसकर्मियों ने भी बालिकाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। पुलिस की वर्दी में सजे जवानों की कलाई पर जब बहनों की राखियां सजीं तो माहौल भावुक और आत्मीय हो गया।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से दिव्या, अंजू, संजना, नेहा, किरन, कनक और गौरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। संस्था की इस पहल ने रक्षाबंधन के त्योहार को एक अलग ही संदेश दिया कि राखी केवल भाई की कलाई पर धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने का संकल्प भी है।
पुलिसकर्मियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज और पुलिस के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत करते हैं। रक्षाबंधन पर हुई इस अनोखी पहल की क्षेत्र में भी चर्चा रही और लोगों ने इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने वाला सराहनीय कदम बताया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes