KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में खेत की रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहे 80 वर्षीय वृद्ध पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने वृद्ध के साथ मारपीट करने के साथ ही कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुबह घायल अवस्था में वृद्ध के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा।
जानकारी के अनुसार गांव हादी दादपुर मई निवासी रामसनेही पाल (80) पुत्र सूबेदार पाल गांव के बाहर स्थित सरकारी विद्यालय के पास अपने खेत में झोपड़ी डालकर रहते हैं। बताया गया कि बीती रात वह झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। वृद्ध के अनुसार हमलावरों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें घायल कर दिया।
सुबह चाय-नाश्ते के लिए खेत की ओर पहुंचे लोगों ने रामसनेही पाल को लहूलुहान हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वृद्ध पर हमला किस वजह से किया गया और हमलावर कौन थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct