KAIMGANJ NEWS सल्फास खाने से युवक की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप—गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर

Picsart 26 09 04 12 53 33 206

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 26 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

IMG 20260810 WA01032
मिली जानकारी के अनुसार अताईपुर जदीद निवासी सुभाष चंद्र के 26 वर्षीय पुत्र अंशुल ने शुक्रवार को किसी समय सल्फास का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। युवक की हालत देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचे।
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार युवक द्वारा सल्फास का सेवन किए जाने की जानकारी सामने आई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
वहीं युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर परिजन भी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना से संबंधित मेमो कोतवाली कायमगंज पुलिस को भेजा गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। युवक की हालत को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes