Farrukhabad news माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” पोस्टर का हुआ भव्य शुभारंभ

IMG 20260204 WA0329

Farrukhabad news साभार ( द्वारा प्रेस विज्ञप्ति )
फर्रुखाबाद / उ0 प्र०
( द एंड टाइम्स न्यूज )
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY BHARAT) के तत्वावधान में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, परियोजना निदेशक – डीआरडीए डॉ. कपिल कुमार, तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्रीमती दीप्ति एवं जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से पोस्टर का अनावरण किया गया।

Picsart 26 01 25 14 03 15 072

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि “बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की विकास दिशा का रोडमैप होता है। ‘माय भारत बजट क्वेस्ट’ जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं को आर्थिक समझ, नागरिक चेतना और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

Picsart 26 01 25 14 03 59 834

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि “आज का जागरूक युवा ही कल का सशक्त भारत बनेगा। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में विश्लेषणात्मक सोच और निर्णय क्षमता विकसित करती हैं।

IMG 20260124 WA03061
जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केंद्रीय बजट को आमजन के लिए सरल व सुलभ बनाना है इससे युवाओं में वित्तीय साक्षरता बढ़ेगी और भी नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझ सकेंगे ।

IMG 20240131 WA0057

प्रतियोगिता महाविद्यालय, शिक्षण संस्थाओं व कोचिंग केंद्रों के माध्यम से कराई जाएगी यह प्रतियोगिता 15-29 वर्ष के युवाओं के लिए है। इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत कर “MY Bharat Budget Quest 2026” क्विज़ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं । पहले चरण में ऑनलाइन क्विज दूसरे चरण में राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता तथा चयनित युवाओं का केंद्रीय बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद होगा ।

IMG 20260122 WA0234

माय भारत की यह पहला युवाओं को बजट नीति और राष्ट्र विकास से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस से टकराव के बाद CM से मिलने की मांग

Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय!”: कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस[...]

UTTAR PRADESH LUCKNOW NEWS

Uttar Pradesh news 123 पुलिस निरीक्षकों को मिला सीओ पद पर प्रमोशन, चार अधिकारी बने रिटायरमेंट के दिन ही डिप्टी एसपी

Uttar Pradesh news लखनऊ / उ॰ प्र॰ उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद

Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज

KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!

KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]

DELHI NEWS

Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी

Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes