Kaimganj Farrukhabad news कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली लूट की इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश युक्त दहशत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj Farrukhabad news – काफी हीला हवाली के बाद अधिकारियों का सख्त रुख भांप पुलिस ने किया अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 मई 2023
लूट की यह वारदात व्यस्त मार्ग पर 19 मई की रात समय लगभग 11:00 बजे होना बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि दिल्ली में फर्नीचर का काम करने वाला अमित पुत्र स्वर्गीय विष्णु स्वरूप शर्मा निवासी कटरा जनपद कन्नौज ,अपनी ससुराल घसिया चिलौली आने के लिए कायमगंज आया था। बस से उतरने के बाद वह पैदल ही जटवारा होता हुआ अपनी ससुराल वाले घर घसिया चिलौली जा रहा था। पीड़ित के अनुसार उसी समय अपाचे बाइक पर सवार तीन लुटेरे आए और अचानक ही उन्होंने अमित पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद अपने काम को अंजाम देने लगे । लुटेरों ने पीड़ित के मुताबिक उसका एक बैग, जेब में रखा पर्स लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम दे ,लुटेरे फिर बाइक से फर्राटे से मारते हुए घटनास्थल से चले गए। बताया गया कि पर्स में ₹15000 नकद था। जो लुटेरों के हाथ चढ़ गया । घायल अमित वही गिर पड़ा । कुछ देर बाद जब उसे होश आया। तब वहां से अपनी ससुराल पहुंचा। जहां उसने आप बीती बताई। कल सवेरे घटना की लिखित सूचना कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी गई । संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूरी घटना वहां पड़ोस में लगे कैमरे में भी कैद हो गई होगी ।कोतवाली पहुंचे पीड़ित को मरहम पट्टी करवाने की सलाह दे कर पुलिस ने उसे उसके घर भेज दिया। किंतु लूट की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परंतु अब तक पुलिस द्वारा घटना के खुलासे का कोई सफल प्रयास होता दिखाई नहीं दिया है। यदि ऐसे ही इतने गंभीर प्रकरण को अनदेखा किया गया, तो कानून से खिलवाड़ करने वालों के हौसले तो बुलंद होंगे ही। अब देखना यह है कि कानून की रक्षक पुलिस इस घटना का सही से कब तक पर्दाफास कर पाती है। इंतजार करना ही होगा। परंतु मीडिया तथा जन चर्चाओं में आने के बाद मामले में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 392 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes